फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हथियारों की सप्लाई करने वाले यूपी के 13 चिन्हित

हथियारों की सप्लाई करने वाले यूपी के 13 चिन्हित

Wed, 05 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हथियारों की सप्लाई करने वाले यूपी के 13 चिन्हित
ध्यानार्थ...मेरठ
विज्ञापन

हरियाणा में हथियारों की सप्लाई करने वाले यूपी के 14 सदस्य चिह्नित
- मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और कैराना से हरियाणा में सप्लाई किए जाते हैं हथियार
- पुलिस ने ब्योरा कराया तैयार, एसपी ने पुलिस और सीआईए को सौंपी सप्लायर्स को पकड़ने की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आए दिन हरियाणा के विभिन्न जिलों में हथियारों की खेप पहुंचाने वाले यूपी के मेरठ समेत चार स्थानों के 14 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। एसपी ने संबंधित थाना पुलिस और सीआईए को हथियार सप्लायरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही संबंधित जिले की पुलिस से भी हथियार सप्लायरों को पकड़वाने में सहयोग मांगा जाएगा। तीन से लेकर 10 हजार तक में हथियार हरियाणा सप्लाई किए जा रहे हैं।
हाल ही में सीआईए-3 ने रोहतक के दो युवकों को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूपी के मेरठ से तीन से पांच हजार रुपये में हथियार खरीदे गए थे। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पूर्व में भी कई मामलों का आंकलन किया गया। देखने में आया कि अधिकतर मामलों में लूट, चोरी और हत्या करने के लिए हरियाणा के बदमाशों को यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और कैराना के सप्लायर हथियार बेच रहे हैं। कई बार हरियाणा आकर भी हथियारों की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस यूपी के कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। एसपी ने बताया कि मेरठ के छह, बागपत के तीन, मुजफ्फरनगर के तीन और कैराना का एक सप्लायर चिह्नित किया गया है। सभी को पकड़ने के लिए पुलिस को सीआईए को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि हथियार सप्लायरों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही संबंधित जिलों की पुलिस से भी सप्लायरों को पकड़वाने में सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर माह पकड़े जा रहे 14 युवक
पुलिस के अनुसार हर माह जिले के विभिन्न स्थानों से पुलिस देसी पिस्तौल और अन्य हथियारों के साथ करीब 14 युवकों को पकड़ रही है। अधिकतर आरोपी पूछताछ में यूपी और दिल्ली से ही हथियारों की सप्लाई करने की बात स्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed