फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गैंगस्टर संपत नेहरा ने ही कारौर में आनंद को मारने को भेजे थे शूटर, पंजाब का शूटर भी था शामिल

गैंगस्टर संपत नेहरा ने ही कारौर में आनंद को मारने को भेजे थे शूटर, पंजाब का शूटर भी था शामिल

Sat, 09 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर संपत नेहरा ने ही कारौर में आनंद को मारने को भेजे थे शूटर, पंजाब का शूटर भी था शामिल
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-1
लॉरेंस बिर्श्नोई द्वारा 8 जून को फेसबुक पर डाली गई पोस्ट
एमए-2
संपत नेहरा का फाइल फोटो
---------------

गैंगस्टर संपत नेहरा ने ही कारौर में आनंद को मारने को भेजे थे शूटर, पंजाब का शूटर भी था शामिल
- दो आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद संपत के पास जाकर ली थी शरण
- हिसार एसआईटी की पूछताछ में संपत ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
-हिसार एसआईटी रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चंडीगढ़ से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्दी का सबब बने गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजू बसौदी के कहने पर संपत नेहरा ने ही कारौर के पूर्व सरपंच के भाई आनंद को मारने के लिए दो शूटर भेजे थे। इनमें पंजाब का भी एक शूटर था। आनंद को मारने के बाद दोनों शूटर संपत के पास ही जाकर छिपे थे। हिसार एसआईटी भी संपत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। गैंगस्टर पर जानलेवा हमला, हत्या समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। संपत नेहरा के खिलाफ कारौर के आनंद हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

हिसार एसआईटी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संपत ने पूछताछ में बताया कि बीती 27 अप्रैल को कारौर में हुए पूर्व सरपंच के भाई आनंद पहलवान की हत्या में वह खुद शामिल नहीं था। मगर राजू बसौदी ने आनंद को मारने में सहयोग मांगा था। राजू बसौदी उसके गैंग का सदस्य व उसका दोस्त है। नेहरा ने पंजाब व सोनपीत के पलड़ा निवासी दो शूटरों को आनंद को मारने के लिए भेजा था। बाकि आरोपियों को आनंद के विपक्षियों ने ही उपलब्ध कराया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर राजस्थान में सीधे संपत के पास जाकर छिपे थे। जबकि कुछ ने दिल्ली व आसपास रिश्तेदारियों में शरण ली थी। एसआईटी अभी संपत से पूछताछ में जुटी है। बताया कि संपत ने पूछताछ में ओर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। आज पीसी कर एसआईटी सभी मामलों का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के लोगों की जून में ही करनी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
संपत के निशाने पर हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान के लोेग भी थे। जून माह में ही इन लोगों की संपत को हत्या करानी थी। जिनमें हरियाणा के भी तीन लोग शामिल हैं।

हैदराबाद से संपत के पकड़े जाने के बाद हिसार एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है। हिसार एसआईटी के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि संपत की हरियाणा के विभिन्न स्थानों के अलावा पंजाब, राजस्थान के लोगां से रंजिश थी। जनू में ही उसे कई लोगों की हत्या करानी थी। जिनमें तीन लोग हरियाणा के भी हैं। एसआईटी अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed