फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लाइटिंग ट्रस गिरने से कुलपति समेत पांच घायल, दो गंभीर

लाइटिंग ट्रस गिरने से कुलपति समेत पांच घायल, दो गंभीर

Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
लाइटिंग ट्रस गिरने से कुलपति समेत पांच घायल, दो गंभीर
हेल्थ विवि के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आए तूफान ने मचाई अफरा-तफरी
विज्ञापन


लाइटिंग ट्रस गिरने से कुलपति समेत पांच घायल, दो गंभीर

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हेल्थ विश्वविद्यालय के दसवें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम के दौरान आए तूफान ने चंद मिनटों में अफरा-तफरी मचा दी। डीजे फ्लोर पर लगा लाइटिंग ट्रस अचानक गिर गया और इसकी चपेट में कुलपति समेत पांच घायल हो गए। घायलों को तत्काल डॉक्टरों ने अपने निजी वाहन में धनवंतरी एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया गया। हादसे में दो महिला डॉक्टरों को गंभीर चोट आई हैं जो उपचाराधीन हैं।

शुक्रवार को शाम सात बजे संस्थान के सभागार के बाहर राहगीरी कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसमें तकरीबन साढे़ सात बजे अचानक आंधी आई, इससे पहले कि कोई संभल पाता कि डीजे फ्लोर के लिए लगा लाइटिंग ट्रस गिर गया। डीजे फ्लोर की पहली पंक्ति में एक तरफ कुलपति डॉ. ओपी कालरा, एसपीएम के हेड डॉ. प्रदीप खन्ना, डॉ. विकास ककड़, पैथोलॉजी की डॉ. सुनीता, ब्लड बैंक की डॉ. बिमला राठी बैठे थे। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, न्यूरो सर्जन डॉ. ईश्वर, डॉ. रमेश वर्मा आदि बैठे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही आंधी आई तो लाइटिंग ट्रस गिर गया। इसके गिरते ही ट्रस से बचाने के लिए डॉ. सुरेंद्र ने डॉ. रमेश वर्मा को धक्का दिया और डॉ. वर्मा ने डॉ. ईश्वर को धक्का देकर चोटिल होने से बचाया। लेकिन इस दौरान कुलपति डॉ. कालरा, डॉ. प्रदीप खन्ना, डॉ. बिमला राठी, डॉ. सुनीता वर्मा, आशा व नर्सिंग कॉलेज की शकुंतला इसकी चपेट में आ गए। इसके चलते कुलपति को कोहनी और पैर में, डॉ. सुनीता को रीढ़ में, डॉ. बिमला राठी को सिर व रीढ़ में चोट आई। वहीं कंधे पर चोट लगने से डॉ. प्रदीप खन्ना मौके पर बेहोश हो गए। आशा व शकुंतला को इस घटना में मामूली चोट आई। सभी को मौके पर डॉक्टर अपनी कारों में लेकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए, जहां सभी को उपचार दिया गया। अभी डॉ. बिमला राठी व डॉ. सुनीता उपचाराधीन हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके अलावा किसी ने इसकी पुष्टि भी नहीं की है। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि अगली पंक्ति में कम ही बैठे थे अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि बार-बार विद्यार्थी अगली पंक्ति के आगे बैठने की जिद कर रहे थे। वहीं उपचार के दौरान मीडिया की एंट्री कुछ समय के लिए ट्रॉमा में रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed