फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सैमाण में दंपति की मौत, पोस्टमार्टम हाऊस पर पुलिस से भिड़े लोग

सैमाण में दंपति की मौत, पोस्टमार्टम हाऊस पर पुलिस से भिड़े लोग

Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सैमाण में दंपति की मौत, पोस्टमार्टम हाऊस पर पुलिस से भिड़े लोग
सैमाण में दंपति की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस से भिड़े लोग
विज्ञापन

- घर के अंदर पड़े मिले शव, विवाहिता पक्ष से पोस्टमार्टम हाउस पर ही बयान लेने पर भड़के लोग
- काफी देर तक चलता रहा हंगामा, किसी तरह कराया मामला शांत

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महम थाना क्षेत्र के सैमाण गांव में जहरीला पदार्थ खाने के कारण दंपति की मौत हो गई। पुुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाऊस पर पुलिस द्वारा विवाहिता पक्ष के लोगों से बार बार बयान लेने पर लोग भड़क गए। पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया।

सैमाण गांव निवासी अनुज रोहतक की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। बताया कि प्रतिदिन की भांति नौकरी करने के बाद शुक्रवार की रात अनुज घर चला गया था। रात में ही अनुज व उसकी पत्नी नीतू ने जहरीला पदार्थ खाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। शनिवार की सुबह दोनों का शव कमरे में पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। जहां पर विवाहिता पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि पुलिस बार बार विवाहिता के परिजनों से बयान ले रहे थे। जिससे गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि बाद में किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। महम थाने के एसआई रामपाल सिंह का कहना है कि दंपति द्वारा जान देने के कारण का पता नही लग सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय
एमए-3
पोस्टमार्टम हाऊस पर पुलिस का घेराव कर हंगामा करते जींद के लोग
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed