फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में हुई डकैती का खुलासा न होने पर बिफरे ग्रामीण, एसपी कार्यालय का घेराव-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में हुई डकैती का खुलासा न होने पर बिफरे ग्रामीण, एसपी कार्यालय का घेराव-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Fri, 02 Feb 2018 03:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में हुई डकैती का खुलासा न होने पर बिफरे ग्रामीण, एसपी कार्यालय का घेराव-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
एसपी के निर्देश पर गांव की पंचायत में डीएसपी व एसएचओ भी पहुंचे
विज्ञापन

जल्द से जल्द घटना के खुलासे का दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने जल्द खुलासा न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांघी गांव में दो दिन पूर्व लाधीवाला भाऊनाथ मठ में हुई डकैती की घटना का खुलासा न होने के विरोध में वीरवार को ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। मामले को लेकर गांव में भी पंचायत आयोजित की गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। पंचायत में ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी व एसएचओ पहुंचे तथा जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। एसपी ने भी जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।

30 जनवरी की रात में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी में बदमाशों ने 255 साल पुराने लाधीवाला भाऊनाथ मठ में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से तीन लाख रुपये, सोने की अंगूठियां व आभूषण लेकर फरार हो गये थे। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में ही मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया था। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर ही जाम खोला गया था। मगर पुलिस ने डकैती के मामले को न सिर्फ लूट की धाराओं में दर्ज किया था बल्कि जाम लगाने वाले महंत समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी वारदात का खुलासा न होने तथा डकैती को लूट की धाराओं में दर्ज करने के विरोध में ग्रामीण एसपी पंकज नैन के कार्यालय पर पहुंचे तथा हंगामा किया। आरोप था कि आए दिन गांव में पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं मगर पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। एसपी ने ग्रामीणों को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। ग्रामीण गांव के लिये रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में पंचायत की। पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ खूब आक्रोश प्रकट किया। एसपी के निर्देश पर डीएसपी नारायण चंद व एसएचओ थाना सदर मंजीत मय फोर्स के गांव में पहुंचे तथा ग्रामीणों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

पूर्व सीएम से भी लगाई गुहार
पुलिस द्वारा डकैती के मामले में कोई कार्रवाई न होने के विरोध में सांघी गांव के ग्रामीण वीरवार को एसपी कार्यालय पर जाने से पूर्व पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे तथा जल्द से जल्द खुलासा करवाने की मांग की। पूर्व सीएम के प्रतिनिधि ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की तथा जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही।


सांघी के लूट के मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा
- पंकज नैन, एसपी रोहतक

मुझे ही फंसाने का प्रयास कर रही पुलिस
महंत सुंदरनाथ ने बताया कि पुलिस डकैती के मामले में उल्टे उन्हें ही फंसाने का प्रयास कर रही है। जबकि उनका डकैती से कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि मठ में रुपयों का लेनदेन भी उन्हीं के हवाले रहता था। ग्रामीणों ने कहा कि यदि महंत को पुलिस ने परेशान करने की कोशिश की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आसपास क्षेत्र के हो सकते है बदमाश
आशंका जताई जा रही है कि सांघी गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश आसपास के ही हो सकते है। पुलिस भी इसी लाइन पर कार्य कर रही है। दो युवकों को हिरासत मेे लेकर भी पुलिस पूछताछ में जुटी है।


15 दिन में हो गई 13 वारदात
ग्रामीण रणवीर सिंह, उम्मेद, भजन सिंह, अमित, महेंद्र आदि ने बताया कि पिछले 15 दिन में गांव में पशु चोरी की 13 वारदात हो चुकी हैं। आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed