फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बसें बंद होने से परेशान लोगों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

बसें बंद होने से परेशान लोगों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बसें बंद होने से परेशान लोगों ने सीएम विंडो पर दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
कोसली से वाया टूमना रेवाड़ी को चलने वाली निजी बसें 20 दिन से बंद हैं। इससे विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। गांव टुमना, भुरथला, जाहिदपुर, खुशपुरा आदि के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात कहती है। वहीं हमारे यहां पढ़ने वाली लड़कियों को परेशानी हो रही है। इस रूट पर चार बसें सहकारी समिति की चलती थी, उन्हें भी बंद कर दिया गया है। बस बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। ऐेसे में बस सेवा फिर से बहाल की जाए। शिकायत देने वालों में राकेश दहिया, ब्लॉक समिति सदस्य ओमप्रकाश, शिवदयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed