फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिरसा में मां बेटी पर कस्सी से वार, बेटी की मौत, मां गंभीर-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

सिरसा में मां बेटी पर कस्सी से वार, बेटी की मौत, मां गंभीर-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में मां बेटी पर कस्सी से वार, बेटी की मौत, मां गंभीर-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
गांव मूसली में वीरवार रात घर में सोई मां-बेटी को एक युवक ने कस्सी से काट डाला। गर्दन कटने से बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल मां को सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्दन, हाथ और सीने पर गहरे घाव होने की वजह से महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को आईसीयू में रखा गया है। हमला करने वाला युवक अपनी बहन को भगा ले जाने का बदला मां-बेटी से लेना चाहता था। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर पवन कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गांव मूसली निवासी मूर्ति देवी और उनकी बेटी बिच्छू देवी वीरवार को घर में अकेली थीं। मूर्ति देवी का पति कृष्ण कुमार अपने पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया था। रात को मां-बेटी घर के बरामदे में चारपाई पर सोईं थीं। देर रात करीब एक बजे मूसली गांव निवासी पवन कुमार कस्सी लेकर घर में घुस गया। पवन ने कस्सी से बिच्छू देवी पर हमला कर दिया। कस्सी के वार से बिच्छू देवी की गर्दन कटकर अलग हो गई। बेटी की चीख सुनकर मां मूर्ति देवी जाग गईं। उसने पवन का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो उसने कस्सी से मूर्ति देवी के हाथ, गर्दन और छाती पर वार किये, जिससे मूर्ति देवी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग उठे। ग्रामीणों को आता देख पवन मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बिच्छू देवी का चारपाई पर गर्दन कटा खून से सना शव देखा। मूर्ति देवी खून से लथपथ जमीन पर गिरी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद मूर्ति देवी को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर ऐलनाबाद डीएसपी रविंद्र सिंह व ऐलनाबाद थाना प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिच्छू देवी के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। ऐलनाबाद के डीएसपी रविंद्र सिंह का कहना है कि हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद कर ली है। हत्या का मोटिव बदला लेने की भावना थी। शनिवार दोपहर हत्यारोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन की बहन को भगा ले गया था बिच्छू देवी का भाई
चारपाई पर सोई मां-बेटी को कस्सी से बेरहमी से काटने के पीछे बदला लेने की भावना रही। पवन की बहन रचना को बिच्छू देवी का भाई धर्मपाल दो महीने पहले भगाकर ले गया था। पवन का मानना था कि इस काम में धर्मपाल का उसकी बहन बिच्छू देवी ने पूरा सहयोग दिया था। मूर्ति देवी व कृष्ण कुमार का भी रचना को भगाकर ले जाने में भूमिका रही। इस कारण पवन पूरे परिवार से बदला लेना चाहता था। कृष्ण कुमार वीरवार सुबह पुत्र धर्मपाल से मिलने रेवाड़ी गया तो इसका पता पवन कुमार को चल गया। बिच्छू देवी व मूर्ति देवी को घर में अकेला पाकर पवन देर रात घर में कस्सी लेकर घुस गया। इसके बाद उसने बिच्छू देवी को मौत के घाट उतार दिया और घायल मूर्ति देवी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
चचेरे भाई के बयान पर केस दर्ज
शुक्रवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका बिच्छू देवी के चचेरे भाई जगदीश कुमार का बयान दर्ज किया। जगदीश ने पुलिस को बताया कि पवन कुमार उनके परिवार से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने जबरन घर में घुसकर बिच्छू देवी की हत्या कर दी और मूर्ति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बयान दर्ज करके आरोपी पवन कुमार के खिलाफ जबरन घुसने, हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
एसपी का तबादला होते ही हफ्ते में तीसरा मर्डर
पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता के तबादले के बाद सिरसा जिले में संगीन अपराधों में वृद्धि होती जा रही है। सप्ताह की शुरूआत भादरा बाजार में दिन दहाडे़ युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वीरवार को रोड़ी में दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर मार डाला। इस वारदात के 12 घंटे के भीतर मूसली में युवती की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की लगातार तीन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। एसपी का तबादला करने के बाद से अभी तक सरकार ने सिरसा में नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त नहीं किया है। फतेहाबाद एसपी को सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन तीनों बड़ी वारदात होने के बावजूद एसपी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।
हत्यारोपी पवन गिरफ्तार
हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद कर ली है। हत्या का मोटिव बदला लेने की भावना थी। शनिवार दोपहर हत्यारोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

रविंद्र सिंह, डीएसपी, ऐलनाबाद।
------------------------------------------
फोटो: 11एसआईआरपी26:ऐलनाबाद के गांव मूसली में मारी गई बिच्छू देवी का फाइल फोटो।
फोटो: 11एसआईआरपी27:28: ऐलनाबाद के गांव मूसली में वीरवार रात मां बेटी को कस्सी से काट डाला गया, वारदात मे बेटी की मौत हो गई, घटनास्थल पर फैला हुआ खून और मौजूद लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed