फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नकली शराब

नकली शराब

Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब
देसी शराब व अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
देसी शराब अंग्रेजी बोतलों में पैक कर बेचने का मामला सामना आया है। पुलिस ने इन पर अंग्रेजी शराब पर लगाया जाने वाला मार्का सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, किसी ने कुछ लोगों के अवैध शराब सहित इलाके में आने की गुप्त सूचना दी थी। ये आरोपी देसी शराब को अंग्रेजी मार्का बना कर बेचते हैं। इसके चलते मकडौली टोल प्लाजा के नजदी नाकाबंदी की गई। यहां कुछ देर बाद पिकअप में अवैध शराब लेकर गोहाना की तरफ से आती नजर आई। ब्राह्मणवास मोड गोहाना रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करते समय पिअकप को रुकवाकर जांचा। इस दौरान तीन लोग इसमें सवार मिले। इसमें जिंदरान निवासी सोमबीर, मदाना खुर्द निवासी संदीप व डीघल निवासी बिरेंद्र शामिल हैं। पिकअप में 60 पेटी बोतल मार्का जगाधरी देशी शराब, 40 पेटी बोतल मार्का माल्टा देशी शराब व 10 पेटी मार्का जगाधरी देशी शराब अध्धा पाई गई। इसके अलावा खाली बोतल मार्का ओसी ब्लयू 10 बोतल व मैकड्राइवल के 10 अध्धे, रायल ग्रीन के 8 अध्धे व ओसी ब्लयू के 5 पव्वे मिले। इनकी परमिट नहीं मिलने पर केस जर्द कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed