फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआई के डाक्टर ने कार में मारी टक्कर, खूब हुआ हंगामा

पीजीआई के डाक्टर ने कार में मारी टक्कर, खूब हुआ हंगामा

Fri, 02 Feb 2018 03:13 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई के डाक्टर ने कार में मारी टक्कर, खूब हुआ हंगामा
फोटो
विज्ञापन

पीजीआई के डॉक्टर की कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर, सड़क पर हंगामा
- सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त कार चालक व उसके साथी हर्जाना लेने पर अड़े
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वीरवार को देर रात बजरंग भवन रेलवे फाटक के पास पीजीआई के डॉक्टर की कार ने सामने जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले को लेकर सड़क पर ही हंगामा खड़ा हो गया।

वीरवार की देर रात करीब 12 बजे पीजीआई के दो डॉक्टर कार में सवार होकर सोनीपत रोड से पीजीआई की तरफ को जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बजरंग भवन रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो सामने जा रही कार में डॉक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सामने जा रही कार क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त कार के सवारों ने सड़क पर ही हंगामा खड़ा कर दिया। वे हर्जाना भरवाने की मांग पर अड़ गये। काफी देर तक सड़क पर ही हंगामा चलता रहा। बाद में मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed