फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संपत नेहरा : क्रांति गैंग में अनपढ़ों की थी नो एंट्री

संपत नेहरा : क्रांति गैंग में अनपढ़ों की थी नो एंट्री

Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
संपत नेहरा : क्रांति गैंग में अनपढ़ों की थी नो एंट्री
गिरोह में अनपढ़ों की थी नो एंट्री, मैट्रिक से ऊपर पढ़े-लिखे युवकों को ही गिरोह में शामिल करता था संपत
विज्ञापन

-संपत गिरोह के सदस्यों से बोलता था- अनपढ़ लोग लालच में आकर पुलिस से पकड़वा सकते हैं
-रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा एसआईटी की ओर से हैदराबाद से पकड़े गए संपत के बारे में रोज नया खुलासा सामने आ रहा है। रोहतक सीआईए टू द्वारा रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि संपत अपने गिरोह में अनपढ़ युवकों को शामिल नहीं करना चाहता था। हाई स्कूल या फिर उससे ऊपर की पढ़ाई करने वालों को ही तवज्जो देता था।

गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। संपत ने हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब में कई व्यापारियों की कुछ दिनों के अंदर ही हत्या करने की बात स्वीकार की थी। उसका कहना था कि कई लोग उसके निशाने पर थे, जिनकी उसे जल्द ही हत्या करनी थी। खुलासा किया था कि भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई के कहने पर वह सलमान खान के घर की भी रेकी करने के लिए मुंबई पहुंच गया था। हालांकि पुलिस सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह कामयाब नहीं हो सका था। सीआईए-2 द्वारा रिमांड पर लिए गए सोहनवीर व एक अन्य ने नेहरा के संबंध में कई खुलासे किए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि संपत गिरोह में अनपढ़ लोगों को शामिल नहीं करना चाहता था। हाई स्कूल या फिर इंटर से ऊपर की शिक्षा प्राप्त किए हुए युवकों को ही शामिल करता था। उसका मानना था कि गिरोह में अनपढ़ सदस्य उसे पुलिस से पकड़वा सकते हैं। इसके अलावा आरोपियों ने खुलासा किया है कि किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद सदस्य किसी भी स्थान पर जाकर दावत करते थे। इसका खर्च संपत ही उठाता था। पुलिस को पूछताछ में और भी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। सीआईए प्रभारी आजाद सिंह का कहना है कि कारौर के आनंद हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed