फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक से लाखनमाजरा रूट पर चलने वाले निजी बस के चालक-परिचालक पर हमला

रोहतक से लाखनमाजरा रूट पर चलने वाले निजी बस के चालक-परिचालक पर हमला

Sun, 05 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
रोहतक से लाखनमाजरा रूट पर चलने वाले निजी बस के चालक-परिचालक पर हमला
रोहतक। सुंदरपुर बाईपास के पास शुक्रवार देर रात प्राइवेट बस के चालक और परिचालक के साथ पांच युवकों ने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बस में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने ओवरटेक कर बस को रुकवाया और कहा कि आज तुम्हें रूट पर बस चलाना सिखाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चिड़ी गांव के रहने वाले धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट बस पर चालक है। शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे वह रोहतक बस स्टैंड से बस लेकर लाखनमाजरा जा रहा था। बताया कि सुंदरपुर बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से आई एक निजी बस ने ओवरटेक कर उनकी बस को रुकवा लिया। इसके बाद दूसरी बस में सवार आरोपी टिटौली निवासी सतबीर, प्रवीण, बसंत अमित आदि ने आते ही कहा कि आज तुम्हें इस रूट पर बस चलाना सिखाते हैं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में घायलों को चिड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पहले भी चालक और परिचालक के साथ मारपीट के मामले प्रकाश में आ चुके हैं, मगर पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन


नौकरीपेशा के खाते से 3 लाख 98 हजार निकाले
रोहतक। कलानौर के रहने वाले नौक रीपेशा के खाते से धोखाधड़ी कर तीन लाख 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित छोटा पान्ना निवासी गौरव ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड भी उसी के पास था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed