{"_id":"5c253925bdec225700508cad","slug":"31545943333-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटल फीड व्यापारी से मांगी चौथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैटल फीड व्यापारी से मांगी चौथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। म्हारे उस्ताद नै पर्ची भेजी है। पढ़ ले, अर रकम का इंतजाम 10 मिनट में कर ले। हथियार लेकर साथी पास में ही खड़े हैं। रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। यह धमकी शहर की पुरानी अनाज मंडी के कैटल फीड व्यापारी पुनीत बंसल को मिली है। व्यापारी बुधवार रात करीब सवा सात बजे दुकान बढ़ाकर अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। धमकी देने वाला अज्ञात युवक शॉल ओढ़कर आया और उसी से अपना चेहरा भी छिपाया हुआ था। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद दुकान के बाहर जिप्सी तैनात कर दी गई है। फिलहाल परिवार सहमा हुआ है।
शहर के महाजन पड़ाव के पास रहने वाले पुनीत बंसल ने बताया कि वह बुधवार रात करीब सवा बजे अपनी दुकान बढ़ा रहा था। कर्मचारी भी अपने वाहन लेने बाहर पार्किंग तक गए थे। मुझे अकेला देख शॉल ओढ़े एक युवक वहां आया। उसने अपने हाथ में पकड़ी एक पर्ची मुझे देते हुए पढ़ने को कहा। इसमें एक करोड़ रुपये लिखा था। उसने कहा कि रुपये का इंतजाम दस मिनट नहीं किया तो पास में ही मेरे साथी हथियारों के साथ खड़े हैं। इसी बीच दुकान के कर्मचारी अपने वाहन लेकर दुकान के बाहर आ गए। उन्हें देखकर उसने मेरे हाथ से पर्ची छीनी और तेज कदमों से चला गया। मैं कुछ समझता तब तक वह दूर निकल गया था। इसके बाद दुकान बढ़ाकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
वीरवार सुबह इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा मुहैया करा दी है। दिनभर पुलिस जिप्सी दुकान के पास तैनात रही। इस घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मंत्री और मेयर ने व्यापारी के घर जाकर की मुलाकात, दिया कार्रवाई का आश्वासन
व्यापारी से चौथ मांगने की घटना का पता लगने के बाद सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर वीरवार सुबह पीड़ित व्यापारी पुनीत व उसके परिवार से मिलने पहुंचे। यहां उनसे बातचीत कर घटना की जानकारी ली व उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने थाना प्रभारी को फोन किया। इसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने एसएचओ को सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद पुलिस जिप्सी तैनात की गई। मंत्री के आने के करीब दस मिनट बाद मेयर मनमोहन गोयल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भी मंत्री की तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की बात कहते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वर्जन : ::::::
व्यापारी से एक करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
-जगबीर सिंह, प्रभारी, शहर थाना
-----
सवा साल पहले पिता से बाइकर्स छीन ले गए थे दो लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की पुरानी अनाज मंडी में सीताराम श्रीकृष्णदास कैटल फीड फर्म चलाने वाले पुनीत के परिवार पर पहले भी बदमाश हमला कर चुके हैं। बाइक सवार बदमाश करीब सवा साल पहले उनके पिता रामअवतार बंसल से दो लाख रुपये छीन कर ले गए थे। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं पाई है।
महाजन पड़ाव के पास रहने वाले रामअवतार बंसल ने बताया कि करीब सवा साल पहले वे दुकान से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में घर से कुछ दूर पहले ही दो बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने आंखों में मिर्च का स्प्रे डालकर दो लाख रुपये छीन लिए। इस मामले में अब तक आरोपियों या छीनी गई नकदी का कोई सुराग नहीं लगा है। इस बारे में कई बार पुलिस को शिकायत भी दी, मगर फायदा नहीं हुआ। अब बेटे के साथ घटना हुई है।
पैदल ही लौट गया बदमाश
अनाज मंडी में कैटल फीड व्यापारी से चौथ मांगने आया बदमाश धमकी देने के बाद पैदल गया। शॉल ओढ़े करीब 20 वर्षीय आरोपी युवक की लंबाई पांच फीट नौ इंच थी। वह दुकान से तेज कदमों से निकला और अंधेरे में गुम हो गया।
सीसीटीवी खोलेगा चौथ मांगने वाले का राज
व्यापारी से चौथ किसने और क्यों मांगी, यह फिलहाल पहेली बना हुआ है। धमकी देने वाला कौन है, यह कोई नहीं जानता। इसका राज सीसीटीवी फुटेज खोलेगी। धमकी देने वाला मंडी की एक दुुकान के सीसीटीवी में कैद हुआ है। इस आरोपी की बेहतर तस्वीर व साथियों का सुराग लेने के लिए पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी जांच रही है। इनमें से किसी में आरोपी व उसे साथियों के चेहरे कैद होने की उम्मीद है।