{"_id":"5a84a3ef4f1c1ba32a8b779e","slug":"21518642159-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता का मोबाइल नंबर मुहैया करवाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़िता का मोबाइल नंबर मुहैया करवाने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का अपहरण कर चलती कार में छेड़छाड़ का मामला
पीड़िता का मोबाइल नंबर मुहैया करवाने वाला गिरफ्तार
- पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किये गये चारों आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सैनीवास के स्कू ल से नाबालिग का अपहरण कर छेड़छाड़ करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल नंबर मुख्य आरोपी विनोद को मुहैया कराने वाले जींद के गांव असरफगढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 साल की भतीजी सैनीवास के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। लड़की सोमवार सुबह स्कूल में गई थी। स्कूल से एक युवक खुद को छात्रा की मौसी का बेटा बताकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद चार आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर कार में बैठाया और उसके साथ अश्लील हरकत की थी। बाद में पीड़िता को जींद चौक पर छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में जींद के असरफगढ़ निवासी विनोद, नवीन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों को विक्की ने छात्रा का मोबाइल नंबर दिया था। अब पुलिस विक्की से पूछताछ कर रही है।