फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चाकू चले

चाकू चले

Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चाकू चले
फोटो :
विज्ञापन


सांघी में दो भाइयों के परिवार में चले चाकू, तीन की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांघी में दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच शनिवार को चाकू चले। इस खूनी खेल में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह शुक्रवार को इनके बीच आपसी कहासुनी बताई गई है। इसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पर अपने दोस्तों के साथ हमला बोला। हमलावरों ने महिलाओं तक को नहीं छोड़ा।

पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों के परिजनों का कहना है कि सांघी निवासी सेवा सिंह व बलवान सिंह के परिवार के बीच शुक्रवार को मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। नौबत हाथापाई तक पहुंची। इस समय दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। शनिवार को बलवान सिंह का बेटा अपने तीन-चार साथियों के साथ सेवा सिंह के घर पहुंचा। यहां आते ही उन्होंने परिवार के सदस्यों पर चाकुओं से ताबड़-तोड़ वार किए। इस हमले में सेवा सिंह के 30 वर्षीय बेटे रवींद्र, 22 वर्षिय बेटी कविता व 52 वर्षीय पत्नी रामभेतरी चाकू के वार से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में परिजनों को इलाज के लिए पीजीआई लाया गया। यहां डॉक्टरों ने इनकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस विवाद की असल वजह और आरोपियों को तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed