फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नवनियुक्त एसपी ने संभाला चार्ज, बोले-फरार अपराधी होंगे सलाखों के पीछे

नवनियुक्त एसपी ने संभाला चार्ज, बोले-फरार अपराधी होंगे सलाखों के पीछे

Sat, 28 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त एसपी ने संभाला चार्ज, बोले-फरार अपराधी होंगे सलाखों के पीछे
नवनियुक्त एसपी ने संभाला चार्ज, बोले-फरार अपराधी होंगे सलाखों के पीछे
विज्ञापन

- डीएसपी की बैठक लेकर भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- फरियादियों की शिकायतों का जल्द से जल्द किया जाएगा निस्तारण

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नवनियुक्त एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। कहा कि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना तथा फरियादियों की समस्या का तत्काल समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। डीएसपी की बैठक लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हाल ही में एसपी पंकज नैन का ट्रांसफर झज्जर कर दिया गया था। उनके स्थान पर करनाल के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को रोहतक का एसपी बनाया गया था। पंकज नैन रिलीव हो गए। शुक्रवार को नए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चार्ज ग्रहण कर लिया। डीएसपी व अन्य पुलिसकर्मियों ने एसपी का स्वागत किया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। हमारे देश में प्रजातंत्र है जहां पर हर व्यक्ति को अपना जायज मांगों को जायज तरीके से कानून के दायरे में रहकर रखने का अधिकार है। लेकिन किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकारी नही है। जो कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दूसरा प्रमुख कार्य अपराध की रोकथाम व आपराधिक वारदातों को हल करते हुए अपराधियों को पकड़ना है। फरार आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। अनसुलझे मामलों का जल्द से जल्द खुलासा कराया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री, अवैध कारोबार आदि को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाएं जाएंगे। लोगों की शिकायतों को भी प्रभावी तरीके से सुना जाएगा तथा शिकायतों का जल्द से जल्द हल करने के प्रयास किए जायेंगे।


डीएसपी की बैठक लेकर भी एसपी ने दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस मकसूद अहमद, उप पुलिस अधीक्षक महम विरेन्द्र सिंह, डीएसपी यातायात डॉ. रविन्द्र, डीएसपी रोहताश, डीएसपी पृथी, डीएसपी नारायण चन्द व डीएसपी गजेंद्र, प्रधान लिपिक अमरप्रीत सिंह, सीआईडी निरीक्षक सत्येन्द्र, रीडर एसपी कुलदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।


फोटो परिचय
एमए-1
नवनियुक्त एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed