फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4

4

Tue, 20 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
4
कैंटर में गोवंश ले जाते चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कसौला थाना पुलिस ने रविवार को कैंटर में गोवंश ले जाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर 12 गाय तथा नौ गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

कसौला थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मेवात जिला निवासी रफीक, रसीद उर्फ कल्ली, राजू और समून के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि जयपुर की ओर से गोवंश से भरी एक गाड़ी बनीपुर चौक से गुजरने वाली है। सूचना अनुसार पुलिस ने बनीपुर चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक कैंटर को पुलिस ने जांच के लिए रुकवा लिया। गाड़ी की जांच के दौरान पुलिस ने 12 गाय व 9 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश जयपुर से लेकर आए हैं और मेवात जिला के गांव बदरपुर ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रविवार को ही अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed