फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नकाबपोश युवकों घर के सामने मजदूर को मारी गोली, गंभीर

नकाबपोश युवकों घर के सामने मजदूर को मारी गोली, गंभीर

Tue, 26 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश युवकों घर के सामने मजदूर को मारी गोली, गंभीर
दो नकाबपोश युवकों ने घर के सामने मजदूर को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

- मजदूर को गंभीर हालत में पीजीआई में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो नकाबपोश युवकों ने सोमवार देर शाम एक मजदूर को उसके घर के सामने ही गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। मजदूर को घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।

डेयरी मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय सुनील उर्फ सोनी मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। वह रात करीब पौने आठ बजे अपने दोस्तों के साथ घर में बैठा था। कुछ देर बाद वह गंदे पानी को फेंकने घर से बाहर आया। इसी बीच दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आये। उन्होंने पहले तो सुनील का नाम पूछा। फिर उसे गोली मार दी। गोली सुनील के पैर में जाकर लगी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर सुनील के परिजन व पड़ोसी दौड़कर आये। अंधेरा होने के कारण आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। फिर परिजनों ने सुनील को बेसुध अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनीता टीम सहित मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने पीजीआई में पहुंचकर घायल सुनील से पूछताछ की। सुनील ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह गोली मारने वाले आरोपियों के बारे मेें भी नहीं जानता है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed