फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इस्माइला के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

इस्माइला के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Mon, 18 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
इस्माइला के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
भूटान बॉर्डर पर तैनात इस्माइला के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों को फोन कर कहा था, अगस्त में आऊंगा छुट्टी पर
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला (रोहतक)। पश्चिम बंगाल-भूटान बॉर्डर पर तैनात सेना के एक जवान ने शनिवार की शाम अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दिनेश सह शस्त्र सीमा सुरक्षा बल की 53 बटालियन फाला घाट उत्तर-पश्चिम बंगाल में तैनात था। बटालियन के कमांडेंट सीता शेखर ने बताया कि 30 वर्षीय जवान दिनेेश कुमार रोहतक के गांव इस्माइला का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह भूटान बॉर्डर पर दस जवानों के साथ तैनात था। इस दौरान तेज बारिश चल रही थी। अन्य साथी कैंप में थे, जबकि वह बाहर ड्यूटी पर तैनात था। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। सभी जवान बाहर निकले तो देखा कि दिनेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। तभी उसे वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार को सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। कमांडेंट के अनुसार जवान का शव हवाई जहाज से दिल्ली लाया जाएगा। सोमवार देर शाम तक या फिर मंगलवार को शव इस्माइला तक पहुंचेगा। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
शनिवार को परिवार वालों से हुई वीडियो कॉलिंग से बातचीत
दिनेश की शनिवार को दिन में पत्नी पिंकी और अन्य परिजनों से फोन पर वीडियो कॉल पर करीब एक घंटा बातें हुईं। चचेरे भाई विक्की ने बताया कि इस दौरान वह खुश था। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि दिनेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया। दिनेश 2012 में सेना में भर्ती हुआ था, जबकि आठ अप्रैल को घर से ड्यूटी पर गया था। इस दौरान दिनेश ने बताया कि वह अगस्त में छुट्टी पर आएगा।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी
जवान दिनेश पुत्र चंद्रभान की फरवरी 2015 में शादी हुई थी। डेढ़ वर्ष पहले ही बेटे वंश ने जन्म लिया है। अभी वह पूरी तरह से पैदल भी नहीं चलने लगा है। इससे पहले ही उसके सिर से पिता का सहारा हट गया। शनिवार देर शाम परिवार के लोग घर पर खाना खा रहे थे। तभी साढे़ सात बजे कमांडेंट शेखर ने फोन किया तो उसकी पत्नी ने कॉल रिसीव की। कमांडेंट ने दिनेश के पिता चंद्रभान को घटना की सूचना दी। घटना का पता चलते है परिजन और पत्नी पिंकी दिनेश की मौत की खबर सुनते ही दहाड़े मारकर रोने लगे। उधर, आस-पड़ोस के लोग भी परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान का दूसरा बेटा रेलवे पुलिस में
चंद्रभान के दो बेटे ओर दो बेटियां हैं। दूसरा बेटा रेलवे पुलिस कालका में तैनात है, जबकि दिनेश सह शस्त्र सीमा सुरक्षा बल में भूटान बॉर्डर पर तैनात था। दिनेश की दो बहनें हैं। दिनेश चारों में सबसे छोटा था।

फाइल फोटो- जवान दिनेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed