{"_id":"5afdf3774f1c1bd8408b63a6","slug":"161526592375-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दबाजी में बच्ची को पीजीआई भूला पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्दबाजी में बच्ची को पीजीआई भूला पिता
Updated Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची को ऑटो में बैठाकर लघुशंका के लिए उतरा था पिता, चालक लेकर पहुंचा रेलवे स्टेशन, जीआरपी ने मिलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस आया पिता बच्ची को ऑटो में बैठाकर शौच के लिए चला गया। ऑटो चालक बच्ची को ऑटो में रेलवे स्टेशन ले आया। यहां बच्ची जीआरपी के पास जा पहुंची। जीआरपी ने सभी थानों में बच्ची के बारे में जानकारी दी। बाद में पिता मौके पर पहुंचा। जीआरपी ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया।
जीआरपी एएसआई नरेश कुमारी ने बताया कि वीरवार को उन्हें रेलवे स्टेशन से एक बच्ची ऑटो से मिली। उसके परिजनों का कोई पता नहीं लग सका तो शहर के सभी थानों में सूचना दी गई। शाम को भिवानी का रहने वाला ओमबीर जीआरपी थाने पहुंचा। उसने बताया कि बच्ची उसकी बेटी है तथा उसका नाम ऊषा है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया। ओमबीर ने बताया कि वह बच्ची का उपचार कराने पीजीआई आया था। ऑटो में बच्ची को बैठाने के बाद वह लघुशंका के लिए चला गया। बच्ची ऑटो में अन्य सवारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। बच्ची को बरामद कराने में सहयोग करने वाली महिला एएसआई नरेश कुमारी को ओमबीर ने धन्यवाद दिया।
फोटो परिचय
एमए- 5
जीआरपी थाने पर बरामद बच्ची के साथ पुलिसकर्मी।