{"_id":"59b047f94f1c1bec7f8b47a5","slug":"161504724985-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार : मारना था झोटा को, गोली लगी मरिंडा को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार : मारना था झोटा को, गोली लगी मरिंडा को
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मन्नू सैनी गैंग ने अपहरण का बदला लेने के लिए 25 अगस्त को झोटा गैंग के ललित उर्फ मरिंडा की गोली मारकर हत्या की थी। सीआईए रेवाड़ी ने दो आरोपियों को पकड़ने के बाद इस मामले का खुलासा किया है। मामले के दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को करीब साढ़े नौ बजे मन्नू सैनी, प्रवीण नाई, बसंती और सुनील समेत कुछ अन्य बदमाश तेजपुरा में झोटा को मारने निकले थे। यहां पर ललित उर्फ मरिंडा को गोली लगी। मरिंडा को उसके साथियों ने शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार शाम को सीआईए को सूचना मिली कि दो बदमाश अवैध असलहे के साथ प्रजापति चौक के समीप खड़े हैं। सीआईए ने दबिश देकर मन्नू सैनी और प्रवीण नाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। पकड़े दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले के आरोपी बसंती और सुनील अभी फरार हैं।
झोटा गैंग ने बसंती का अपहरण कर की थी मारपीट
मन्नू सैनी गैंग के मोहल्ला बास सिताबराय निवासी दिनेश उर्फ बसंती का मरिंड की हत्या से पहले अपहरण किया था। उसकी ट्रॉमा सेंटर के समीप पिटाई भी की। उस समय पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े आरोपियों ने अपहरण के विरोध में ही मरिंडा को मारने की बात स्वीकार की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की साजिश झोटा गैंग के सरगना झोटा को मारने की थी। लेकिन गोली मरिंडा को लग गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसमें साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए युवक गोली मारकर भाग जाते हैं। मौके पर राजकुमार उर्फ झोटा भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
आलू और झोटा गैंग के सरगना जल्द होंगे सलाखों के पीछे
शहर में छह महीने के अंदर हुई छह हत्याओं में आलू और झोटा गैंग का हाथ रहा है। अनाज मंडी में डबल मर्डर मामले में काला गैंग के करौंथा निवासी पुनीत उर्फ ताइवाला को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए इंचार्ज सतेंद्र ने बताया कि पुलिस जल्द ही एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। वहीं झोटा गैंग के सरगना राजकुमार उर्फ झोटा भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। उल्लेखनीय है कि दोनों पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही सुनील डुलगच पर एक लाख का ईनाम घोषित किया है।