{"_id":"5956b4a54f1c1bd9388b4827","slug":"161498854565-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वाक पर निकली महिला डॉक्टर के गले से तोड़ी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्निंग वाक पर निकली महिला डॉक्टर के गले से तोड़ी चेन
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक बाइक सवार स्नैचरों ने शुक्रवार को फिर से कहर बरपाया। दो आरोपियों ने सुबह सात बजे किशनपुरा में एक महिला डॉक्टर के गले से चेन तोड़ ली। पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत रोड स्थित विकास नगर निवासी सोनिया ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। सुबह कुत्ते को साथ लेकर टहलने जा रही थी।
जब वह बैडमिंटन एकेडमी के पास किशनपुरा रोड पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आ गए। सोनिया के पास आते ही आरोपियों ने बाइक धीमी की लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सोनिया के गले से चेन तोड़ ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी बाइक से फरार हो गए। सोनिया की चेन के साथ पैंडल भी था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान लेकर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
दो दिन पहले सरपंच की बहन से हुई थी स्नैचिंग
स्नैचिंग के मामले लगातार सामने आने से पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई है। दो बाइक सवार बदमाशों ने ही दो दिन पहले खरावड़ के सरपंच बिजेंद्र मलिक की बहन सीमा के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी। आरोपियों ने गांव में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि किशनपुरा रोड की वारदात को भी इन्हीं दो आरोपियों ने अंजाम दिया है।
नंबर प्लेट पर लिखे थे छोटे नंबर
महिला डॉक्टर का कहना है कि जब आरोपी वारदात के बाद फरार हुए तो उनकी बाइक का नंबर देखने का प्रयास किया। मगर आरोपियों ने नंबर प्लेट पर इतने छोटे नंबर लिखवा रखे थे कि नहीं दिखे। इस कारण बाइक का नंबर भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। इसी के आधार पर उनकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने बताया कि उसकी चेन दो तोले की थी। महिला ने बताया कि आरोपियों ने चेहरे पर न तो कपड़ा बांध रखा था और न ही हेलमेट लगा रखा था।
स्नैचर को पकड़ने में लगातार पिछड़ रही पुलिस
स्नैचिंग के मामलों को ट्रेस करने और आरोपियों को पकड़ने में पुलिस लगातार पिछड़ती जा रही है। आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अभी तक पंद्रह दिन पहले हुई स्नैचिंग की ताबड़तोड़ पांच वारदात में से एक भी सुलझा नहीं सकी है। एएसआई की पत्नी से पर्स छीनने वाला हो या फिर दूसरे पुलिसकर्मी की पत्नी के गले से चेन तोड़ने का आरोपी, कोई भी पकड़ में नहीं आया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है।