फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोगस फर्म बनाकर पांच करोड़ की टैक्स चोरी

बोगस फर्म बनाकर पांच करोड़ की टैक्स चोरी

Sat, 15 Jun 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
बोगस फर्म बनाकर पांच करोड़ की टैक्स चोरी
कर - फोटो : pexels.com
जीएसटी का रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर बोगस बिलिंग करने वाली दो फर्म का खुलासा हुआ है। पहली फर्म की ओर से साल भर में 53 करोड़ का टर्नओवर दिखाया गया है। जबकि दूसरी फर्म में साल भर के दौरान आठ करोड़ का टर्न ओवर है। जीएसटी अधिकारी ने बोगस फर्म पर मामला दर्ज कराने के लिए आर्या नगर थाना पुलिस को पत्र लिखा है। दूसरी ओर जीएसटी की टीम इन फर्मों से सामान खरीद कर जीएसटी चोरी करने वाली फर्मों पर छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


जीएसटी नंबर लेकर टैक्स चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग की ओर से अब तक आठ फर्म बोगस पायी गई हैं। इनके द्वारा करीब 60 करोड़ का टैक्स चोरी किया गया है। रोहतक के अबकारी व कराधान अधिकारी आरके गुप्ता के अनुसार कशिश इंटरप्राइजेज फर्म है। जिसके प्रोपराइटर विजय सिंह की ओर बोगस फर्म बनाकर साल भर में 53 करोड़ 52 लाख रुपये का टर्नओवर दिखाया गया। सर्वे के दौरान गड़बड़झाला पाया गया। फर्म की ओर से पांच करोड़ नौ लाख 38 हजार 332 रुपये की टैक्स चोरी की गई है। इसमें आई जीएसटी एक करोड़ 29 लाख 44 हजार 872 रुपया, सी जीएसटी एक करोड़ 89 लाख 96 हजार 730 रुपये व स्टेट जीएसटी का एक करोड़ 89 लाख 96 हजार 730 रुपये की टैक्स चोरी की गई। दो मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व पैन नंबर के आधार पर महम के पंजाब नेशनल बैंक में खाता नंबर दिया गया है। विभाग इन फर्मों से फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनियों पर भी शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर साहिल ट्रेडर नाम की फर्म है। जिसमें आठ करोड़ 93 लाख रुपये का टर्न ओवर किया गया। जिसकी ओर से एक करोड़ 59 लाख की टैक्स चोरी की गई। विभाग के लोग इस फर्म से सामान की फर्जी बिलिंग कराने वालों की जांच में जुटे हैं। इस फर्म की ओर से वुडेन, फ्यूल, स्क्रैप आदि के क्षेत्र में काम दिखाया गया है। जबकि यह फर्म मौके पर कहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से अब तक पकड़ में आयी प्रमुख बोगस फर्म
-प्रिया इंडस्ट्री महम, विशाल इंडस्ट्री, कुमार ब्रदर कंपनी, श्री कान्हा इंटर प्राइजेज, कशिश, ल्यूब्रो व नवीन इंटर प्राइजेज हैं।

24 प्रतिशत ब्याज के साथ देना होगा टैक्स चोरी का पैसा
जीएसटी एक्ट के हिसाब से जिन फर्मों ने जितने पैसे की टैक्स चोरी है। उसे टैक्स के मूलधन के साथ ही उसका 24 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।

बोगस फर्म से खरीदारी कर की जाती है टैक्स चोरी
सर्वे में पाया गया कि इन फर्मों की ओर से दिल्ली व गुरुग्राम के साथ एनसीआर की फर्मों को लाभ पहुंचाया गया है।

श्री कान्हा इंटरप्राइजेज का एक करोड़ 15 लाख हो चुका जब्त
बोगस पायी गई फर्म श्री कान्हा इंटरप्राइजेज के बैंक खाते में एक करोड़ 15 लाख रुपये थे। जिसे विभाग की ओर से जब्त कर लिया गया है।

बोगस फर्म की ओर से टैक्स चोरी की रिकवरी पर है जोर
विभाग की ओर से सर्वे के दौरान अब तक आठ बोगस फर्मों को चिंह्ति किया गया है। जिसमें छह फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जा चुका है। जल्द ही दो फर्म पर भी धोखाधड़ी व जीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इन फर्मों की ओर से 60 करोड़ रुपये कि टैक्स चोरी की गई। इस पैसे को वसूलने पर जोर दिया जा रहा है। इनकी ओर से जिन फर्मों को लाभ पहुंचाया गया है। उन पर शिकंजा कसा जा रहा है।
-बीएस बोडवाल, उपायुक्त, स्टेट जीएसटी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed