फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   क्राइम----

क्राइम----

Tue, 24 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम----
आरोप : धारदार हथियारों से हमला, पुलिस ने साधारण धारा में किया केस दर्ज
विज्ञापन

कम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय सलारा के पीड़ित परिवार को थमा दी परिवाद प्राप्ति की रसीद, एसपी से गुहार
- परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला, पुलिस बोली- जानलेवा हमले की बात गलत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार की सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार को परिवाद प्राप्ति की रसीद थमाकर इतिश्री कर ली। सही धाराओं में मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, पुलिस का कहना है कि परिवार पर जानलेवा हमला करने की बात पूरी तरह से गलत है।
सलारा मोहल्ला निवासी संदीप परिवार के लोगों समेत सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। शिकायत दी कि बीते 17 अप्रैल को कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें वह घायल हो गया था। आरोप है कि शिकायत थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का सिर्फ 151 में चालान कर दिया। शिकायत करने पर उन्हें सिर्फ परिवाद प्राप्ति की रसीद दी गई। जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब आरोपी उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी से सही धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मामला मारपीट का था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी गई थी। अब पीड़ित झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। -राजेश कुमार, एसएचओ, ओल्ड मंडी थाना रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय
एमए- 1
एसपी कार्यालय पर पहुंचे सलारा मोहल्ले के पीड़ित पक्ष के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed