{"_id":"59627dee4f1c1b09278b46dd","slug":"151499626990-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते को आधार से लिंक कराने का झांसा दे पूर्व सैनिक से ठगे 18000","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते को आधार से लिंक कराने का झांसा दे पूर्व सैनिक से ठगे 18000
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बैंक खातों से आधार नंबर लिंक कराने की अनिवार्यता का फायदा उठाते हुए एक ठग ने पूर्व सैनिक को शिकार बना 18 हजार रुपये की चपत लगा दी। मामला मनेठी का है। पूर्व सैनिक ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक गांव मनेठी निवासी धन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम उसके मोबाइल पर कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी मुंबई से बताया और कहा कि उनका बैंक खाता अभी तक आधार नंबर से लिंक नहीं है। लिंक न होने के चलते उनका अकाउंट बंद हो जाएगा। बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करने के लिए धन सिंह ने एटीएम नंबर की डिटेल व अन्य जानकारियां फोन पर बात करने वाले व्यक्ति को दे दीं। कुछ ही मिनट बाद उसके खाते से 18 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जिसके बाद पीड़ित ने खोल थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने धन सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।