{"_id":"5cc4c6dbbdec2207114be395","slug":"141556399835-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंडाना गांव में भाजपा प्रत्याशी की जनसभा में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुंडाना गांव में भाजपा प्रत्याशी की जनसभा में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने शनिवार को कलानौर हलके में जनसंपर्क अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे जब शर्मा सुंडाना गांव की चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे, तभी तीन-चार युवक सभा में घुस आए और अरविंद शर्मा वापस जाओ और दीपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। गांव के ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने युवकों को समझा बुझाकर सभा से बाहर निकाला। भाजपा व कांग्रेस एक-दूसरे पर माहौल खराब करने की बात कह रही हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे थे।
वायरल हुए वीडियो में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, गढ़ी सांपला - किलोई हलका संयोजक एडवोकेट रणबीर ढाका, कलानौर हलका संयोजक रामअवतार वाल्मीकि और युवकों के बीच बहस चल रही है। युवकों को कांग्रेसी बताकर बाहर निकाल दिया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। काफी देर तक भाजपा प्रत्याशी अपना भाषण शुरू नहीं कर सके।
हंगामे की दूसरी वीडियो में हाथों में दिखाई दिए डंडे
सोशल मीडिया पर सुंडाना गांव की एक वीडियो वायरल की गई है। इसमें कुछ युवकों को जनसभा से दूर जाने की बात कह रहे हैं। युवक हाथों में डंडे लिए हुए हैं। एक युवक आगे निकल गया, जबकि दूसरा हाथ में डंडा लेकर कार में बैठ गया। जिस युवक ने वीडियो डाला है, उसका कहना है कि जब ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया तो कुछ युवक डंडे लेकर निकल आए। जबकि भाजपाई युवकों को कांग्रेस समर्थक बता रहे हैं।
विज्ञापन
-----
पार्टी प्रत्याशी अरविंद शर्मा की शनिवार को सुंडाना गांव में जनसभा थी। कुछ युवक आए और नारेबाजी करने लगे। वे कांग्रेस समर्थक थे, उनको समझाबुझाकर बाहर किया गया। दूसरा, जनसभा स्थल से बाहर कुछ युवक हाथों में डंडे लिए हुए थे। इस तरह माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
- शमशेर खरक, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा
....
पांच साल भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने गांवों में विकास कार्य तो करवाए नहीं। अब भाजपा नेता जब गांवों में वोट मांगने जाते हैं तो ग्रामीण उनका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस समर्थक कहकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
- भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक कांग्रेस
-------
भाली में भी हुई कहासुनी
सुंडाना गांव के बाद भाली गांव में भी भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण गाड़ी की तरफ ईंट लेकर बढ़ा, जिसे समझाकर कर शांत किया गया।