फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   केवीएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर काटा बवाल

केवीएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर काटा बवाल

Sat, 02 Jun 2018 02:39 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
केवीएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर काटा बवाल
केवीएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर किया हंगामा
विज्ञापन


विद्यार्थी : मूलभूत सुविधाओं का भी हैं अभाव
प्रबंधन : गर्मियों की छुट्टियों के लिए है हंगामा

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लाढ़ौत रोड स्थित केवीएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर घंटों बवाल काटा। बीएससी नर्सिंग, एएनएम व जीएनएम के विद्यार्थी पहले नारेबाजी करते हुए गेट के बाहर आए, लेकिन उन्हें समझा कर अंदर भेज दिया गया। विद्यार्थियों ने आरोप जड़ा कि कक्षाओं से लेकर हॉस्टल में भी वह मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। वहीं प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थी गर्मी की छुट्टी अधिक दिनों के लिए करने का दबाव बना रहे हैं, इसके अलावा कोई समस्या नहीं है।
नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बताया कि वह बार-बार प्रबंधन को शिकायत करके थक चुके हैं। उनकी बिजली कट लगने, वाटर कूलर, पंखे खराब होने, हॉस्टल में गद्दे अच्छे न होने और कमरों में प्लग सही न होने जैसी कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं की ओर प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। वह अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए जुगाड़ का प्रयोग करने पर मजबूर हैं। वॉशरूम में भी सुविधाओं का अभाव है। विद्यार्थियों ने बताया कि वह परिजनों से इस संबंध में बात करेंगे। तपती गर्मी में यदि पानी और पंखा नहीं मिलेगा तो वह क्या करेंगे।
विज्ञापन


बाहर हंगामा सुविधाओं का अंदर बात गर्मी की छुट्टियों की
नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी बाहर कॉलेज में होने वाली असुविधाओं को लेकर हंगामा कर रहे थे, वहीं कुछ सीनियर अंदर प्रबंधन से गर्मियों की छुट्टी को लेकर बात कर रहे थे। विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल जीवनी देवी से आग्रह किया कि सभी विद्यार्थी मांग कर रहे हैं कि उनकी गर्मियों की छुट्टियां आठ जुलाई तक कर दीं जाएं। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि वह जा कर बात कर लें और हेल्थ विवि के नियमानुसार गर्मियों की छुट्टियां कर लें। वहीं संस्थान की एक शिक्षिका ने बताया कि कुछ फैकल्टी जानबूझ कर बच्चों को भड़का रहे हैं ताकि गर्मियों की छुट्टी हो जाए, लेकिन यह मुमकिन नहीं है। यदि बच्चे नहीं मानेंगे तो उनके घर पर संदेश भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी

नर्सिंग के विद्यार्थियों की गर्मियों की छुट्टियां 15-15 दिन की दो ग्रुप में कर सकते हैं। इसके अलावा दी जाने वाली छुट्टियां अवैध हैं। कुछ विद्यार्थी जानबूझ कर हंगामा कर रहे हैं। बिजली पानी की कोई समस्या नहीं है।

- जीवनी देवी, प्रिंसिपल, केवीएम नर्सिंग कॉलेज

हम विद्यार्थियों की हर सुविधा का ध्यान रखते हैं। जो भी समस्या आती है उसका निपटान किया जाता है। कक्षाएं तो नियमानुसार ही लगेंगी, यदि विद्यार्थी छुट्टी के लिए दबाव बनाते हैं तो गलत है। हेल्थ विवि के नियमानुसार ही गर्मियों की छुट्टी होंगी।
- कर्मवीर मायना, एमडी, केवीएम ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed