फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हत्या की कहानी, आरोपी छात्र की जुबानी-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

हत्या की कहानी, आरोपी छात्र की जुबानी-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Thu, 15 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
हत्या की कहानी, आरोपी छात्र की जुबानी-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
शिक्षा विभाग की टीम ने किया कॉलेज का दौरा, प्राचार्य ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

पिपली राजकीय कॉलेज में हुई एक्सटेंशन लेक्चरर की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पंचकूला से गई शिक्षा विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत (खरखौदा)।
एक्सटेंशन लेक्चरर की हत्या के एक दिन बाद ही पंचकूला से गई शिक्षा विभाग की टीम ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की हत्या के बाद कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज में पुलिस कर्मियों को तैनात करने की मांग की है। जिससे इस तरह कोई वारदात न हो सके और छात्रों पर भी नजर रखी जा सके। प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश आर्य ने बताया कि कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों की तलाशी गार्ड आदि नहीं ले सकते हैं और न ही विद्यार्थी उन्हें तलाशी देंगे। इसलिए एसएसपी को कॉलेज में चार पुलिस कर्मियों को तैनात करने के लिए लिखा गया है, ताकि कॉलेज में आने वालों की तलाशी ली जा सके और कोई हथियार अंदर न आए।

शिक्षा विभाग की टीम ने किया दौरा
राजेश मलिक हत्याकांड को लेकर बुधवार को पंचकूला से डिप्टी डायरेक्टर सरोज बिश्नोई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में पहुंची। जिसमें मतलौडा के प्राचार्य राजबीर सिंह व एसपी सुखीजा भी शामिल थे। उन्होंने पूरे घटना क्रम की जानकारी ली और कॉलेज का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज में कितने छात्र-छात्राएं हैं और पिछले व इस वर्ष कितने बच्चों के नाम काटे गए हैं इसकी जानकारी हासिल की। इस मौके प्राचार्य रवि प्रकाश आर्य ने कहा कि महाविद्यालय में एक मनोवैज्ञानिक लेक्चरर की नियुक्ति किए जाने की बात कही है। साथ ही कहा कि अगर किसी बच्चे या किसी लेक्चरर को कोई परेशानी आती है तो उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाए जाने के लिए काफी समय से विभाग को लिखा गया है, परंतु अभी तक कैमरे लगाए नहीं गए हैं।
विज्ञापन


नहीं मिली पुलिस को फुटेज
राजकीय महाविद्यालय पिपली में एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की हत्या किए जाने के मामले में सबूत जुटाने को सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए दिल्ली से इंजीनियर जॉनी राणा व राशिद को बुलाया गया। जब वह सीसीटीवी फुटेज निकालने लगे तो टीवीआर खराब मिला। जिस कारण हार्ड डिस्क में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों के कॉलेजों में अध्यापकों ने जताया रोष
कॉलेज में घुसकर एक्सटेंशन लेक्चरर की हत्या के विरोध में हरियाणा राजकीय कॉलेज एसोसिएशन ने बुधवार को हड़ताल रखी। अंबाला, हिसार में कॉलेजों में अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। इसके अलावा पानीपत के कॉलेज में प्रोफेसर के साथ इनसो ने प्रदर्शन किया। वहीं जींद में सभी कॉलेज में प्रोफेसर्स हड़ताल पर रहे और झज्जर जिले के 11 कॉलेज में प्रोफेसर्स ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed