{"_id":"5a5a7a934f1c1ba83f8b4b28","slug":"141515879059-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी पहुंचने के लिए मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा था युवक, चलने से हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्दी पहुंचने के लिए मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा था युवक, चलने से हुई मौत
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्दी के चक्कर में लिए मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा था युवक, चलने से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
सांपला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक युवक को लापरवाही के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। युवक ट्रैक पार करने के लिए स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी के चलने से वहां उसके चपेट में आ गया और उस की मौके पर ही मौत हो गई।
नया बास गांव निवासी मुकेश नई दिल्ली में तेल बेचकर परिवार का गुजारा चला रहा था। वह शनिवार को भी तेल बेच कर अपने घर वापस जा रहा था वह जब सांपला रेलवे स्टेशन पर उतरा तो दूसरी ओर ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी वह जल्दी के कारण मालगाड़ी के नीचे से गुजरने लगा लेकिन तभी अचानक से माल गाड़ी चल पड़ी और वह उसके नीचे आ गया युवक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर बहादुरगढ़ जीआरपी ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया है
नहीं था कोई सिपाही
हर रोज रेलगाड़ी से उतरकर लोग यूंही ट्रैक को पार करते रहते हैं। इनको रोकने रोकने के लिए न तो किसी आरपीएफ सिपाही की और ना ही किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में लोग जल्दबाजी के चक्कर में ट्रैक पर से ही गुजरते रहते हैं। बहुत कम लोग ही पुल का इस्तेमाल करते हैं।