{"_id":"597ba2394f1c1bac7f8b4673","slug":"141501274681-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद बाईपास पर हुई स्नैचिंग का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद बाईपास पर हुई स्नैचिंग का आरोपी दबोचा
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद बाईपास पर हुई स्नैचिंग का आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट और डिटेक्शन टीम ने जींद बाईपास पर हुई स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन वारदात का खुलासा किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली थी कि माता दरवाजा के पास स्नेचिंग के इरादे से एक युवक घूम रहा है। एएसआई रोहताश के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी के लिए रवाना किया गया। टीम ने माता दरवाजा से युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक की पहचान जेपी कॉलोनी निवासी सुमित के रूप में हुई।
आरोपी ने बताया कि उसने 17 जनवरी 2017 को जींद बाईपास पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। उसने अपने साथी राहुल निवासी खोखराकोट के साथ मिलकर वारदात की थी। जांच में पाया गया कि वारदात में शामिल आरोपी राहुल सुनारियां जेल में बंद है। आरोपी ने 25 मई को थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में एक बाइक चोरी की थी। इसके साथ ही, उसने 22 मई को पीजीआईएमएस से एक ऑटो चोरी किया था। 15 जून को एक बाइक चोरी करने की बात भी कबूली है।