{"_id":"5aa6ead54f1c1ba2238b4d7b","slug":"131520888533-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला : एक्सीडेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांपला : एक्सीडेंट
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर में सांपला के दो चचेरे भाइयों को ओवर स्पीड ट्रक ने कुचला
- तीन दिन पहले गिझी गांव से दोनों गिरावड़ गए थे पेड़ काटने, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
संापला (रोहतक)/झज्जर।
गिझी गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की रविवार की शाम सांपला-झज्जर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक पिछले तीन दिन से झज्जर जिले के गिरावड़ में पेड़ काटने गए हुए थे। सोमवार को गांव में दोनों युवकों की एक साथ चिता जली। हादसे से परिवार सदमे में है।
बताया गया कि गांव गिझी के पांच युवकों ने झज्जर जिले के गिरावड़ के बाग में पेड़ काटने का ठेका लिया हुआ है। रविवार रात साढ़े आठ बजे पवन पुत्र हवा सिंह व विरेंद्र पुत्र श्रीनिवास बाइक से घर आने लगे। जब वे गांव से सांपला के लिए सड़क पर चढे़ और कुछ दूर चले तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
बताया गया कि विरेंद्र उर्फ पालू के दो बच्चे हैं। जबकि पवन शादीशुदा है लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं है। दोनों गरीब परिवार से संबंध रखते है और मजदूरी करने अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्ट मार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि दोनों शव का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शव देख पत्नी हुई बेहोश
हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरी रात परिवार को कोई भी व्यक्ति नहीं सो पाया है। जैसे ही सोमवार को शव घर पहुंचे तो परिवार में हाहाकार मच गया। दोनों की पत्नियां पति के शव देखते ही होश खो गईं। लोगों ने उन्हें उठाया ओर डॉक्टर से दवा दिलाई गई। सरपंच महेंद्र पहलवान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
बाग कटाई के लिए आए थे गिरावड़
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पवन व वीरेंद्र रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों गांव में चिनाई का कार्य करते थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से गिझी गांव में आए हुए थे। जहां पर उनके गांव के एक व्यक्ति ने बाग का ठेका ले रखा था। बाग में सूखे पेड़ों की कटाई के लिए दोनों गिरावड़ आए थे। एक सप्ताह तक सूखे पेड़ों की कटाई करने के बाद रविवार रात को मजदूरी लेकर ये दोनों घर लौट रहे थे कि गांव से निकलते ही हादसे का शिकार हो गए।
वर्जन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
सोमबीर, एसएचओ, थाना झज्जर।
फोटो संख्या-4