फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पांच दिन के मासूम को दिल्ली के व्यापारी को बेचने का आरोप, भवन निर्माण कामगार यूनियन से शिकायत

पांच दिन के मासूम को दिल्ली के व्यापारी को बेचने का आरोप, भवन निर्माण कामगार यूनियन से शिकायत

Sun, 28 Apr 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन के मासूम को दिल्ली के व्यापारी को बेचने का आरोप, भवन निर्माण कामगार यूनियन से शिकायत
रोहतक। शहर के एक दंपति द्वारा पौने दो लाख रुपये कर्ज उतारने के लिए पांच साल के नवजात बेटे को बेचने का मामला सामने आया है। शनिवार को बच्चे के पिता की भाभी ने भवन निर्माण कामगार यूनियन को लिखित में शिकायत दी है। एसपी जश्नदीप रंधावा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

गांधी कैंप की रहने वाली महिला ने भवन निर्माण कामगार यूनियन के पदाधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि उसके एक देवर के ऊपर करीब एक लाख 75 हजार रुपये का कर्ज था। आरोप है कि कर्ज उतारने की खातिर देवर और देवरानी ने अपने पांच दिन के नवजात को ही दिल्ली के किसी साहूकार को बेच दिया। उन्हें किसी से यह जानकारी हाथ लगी है। आरोप है कि जब वे देवरानी से पूछने लगे तो उसने कहा कि बच्चे की मौत हो गई है। उसने यूनियन के पदाधिकारियों से पुलिस के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। उधर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

--
परिजनों ने बात करने से किया इनकार
इस संबंध में अमर उजाला ने दंपति से बात करने का प्रयास किया पर दंपति ने बात करने से साफ इनकार कर दिया।
--------------
दंपति द्वारा कर्ज की खातिर बच्चे को बेचने की शिकायत मिली है। पुलिस से मामले की शिकायत की जाएगी।
-संजीव सिंह, प्रधान, भवन निर्माण कामगार यूनियन
----
30 मार्च को जन्मा था बच्चा
दिए गए शिकायती पत्र में लिखा गया है कि नवजात ने 30 मार्च को जन्म लिया था। जन्म के पांच दिन बाद ही बेचने का आरोप लगाया। हालांकि, बच्चा बेचा किसे गया, इसका पता नहीं लग पा रहा है। आरोप है कि रोहतक की ही एक महिला ने बेचने में सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed