फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जांच में शामिल नहीं हो रहा गुप्तांग काटने वाला

जांच में शामिल नहीं हो रहा गुप्तांग काटने वाला

Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
जांच में शामिल नहीं हो रहा गुप्तांग काटने वाला
पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहा गुप्तांग काटने वाला
विज्ञापन

-घर की बड़ी बहू ने सात अगस्त को ससुर पर लगाया दहेज मांगने व दुष्कर्म करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। घर की बड़ी बहू की अस्मत पर हाथ डालने का आरोपी अधेड़ पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहा है। पहले जहरीला पदार्थ निगलने और अब अपना ही गुप्तांग काट कर पीजीआई में उपचाराधीन इस अधेड़ व्यक्ति से न तो पुलिस पूछताछ कर पाई है और न ही मामले की जांच आगे बढ़ पा रही है। इस कारण पुलिस के लिए दुष्कर्म के इस मामले में जांच आगे बढ़ाना भी मुश्किल हो गया है।
थाना सांपला इलाके के एक गांव में घर की बड़ी बहू पर बुरी नियत रखने वाले ससुर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके बाद से मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। ऐसा नहीं है कि पुलिस ने जांच के लिए कार्रवाई नहीं की। इस मामले में डीएसपी के सामने दोनों पक्षों को हाजिर होने के लिए समय दिया गया था। यहां पीड़ित बहू व उसके मायके पक्ष के लोग तो पहुंचे, मगर आरोपी नहीं आया। यही नहीं बहू के आरोप लगाने के बाद घर में मारपीट भी हुई। पीड़िता के मायके पक्ष को घटना का पता लगा तो मामला थाने तक पहुंचा। इसके बाद आरोपी व उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल गया। इसके चलते दोनों को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। यहां आरोपी की पत्नी की मौत हो गई। बुधवार को उसने अपना गुप्तांग काट डाला। इस कारण उसे फिर से पीजीआई भर्ती किया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, पीड़िता ने अदालत के सामने हुए 164 के बयान में भी आरोपों को सही ठहराया है। पुलिस इस मामले में तस्दीक कर रही है। आरोपी के जांच में शामिल होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी कुलबीर कहना है कि दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़ित बहू का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान भी करा दिए गए हैं। इस मामले में आरोपी जांच में शामिल नहीं हो पा रहा है। इस केस में लगातार घटनाएं हो रही हैं। इस कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब आरोपी के अपना ही अंग काटने का मामला सामने आया है। उसके होश में आने के बाद ही अगली कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed