{"_id":"5a7389e54f1c1b86268b7bdf","slug":"121517521381-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड की घटना के बाद पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड की घटना के बाद पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट यूनिवर्सिटी में छेड़छाड़ की घटना के बाद पुलिस तैनात, खंगाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
रोहतक (ब्यूरो)। सुपवा यूनिवर्सिटी की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में वीरवार को दिनभर पुलिस राजीव गांधी स्टेडियम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही। वहीं यूनिवर्सिटी के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
शहर की सुपवा यानि स्टेट यूनिवर्सिटी परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट के बाहर बुधवार की शाम कुछ युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर यहां से गुजर रहे छात्राओं पर पथराव कर दिया था, जिसमें कई छात्रों को चोट आई थी। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने अर्बन एस्टेट थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं राजीव गांधी स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा । उधर छात्राओं का आरोप है कि आए दिन मनचले छेड़छाड़ करते है। बावजूद इसके मनचलों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। मनचलों पर शिकंजा कसने की मांग की है।