{"_id":"599b4c134f1c1b91788b4568","slug":"121503349779-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मिनट में तीन महिलाओं ने बैंक के अंदर खड़े व्यक्ति के थैले से दो लाख रुपये किए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 मिनट में तीन महिलाओं ने बैंक के अंदर खड़े व्यक्ति के थैले से दो लाख रुपये किए चोरी
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मिनट में तीन महिलाओं ने बैंक के अंदर खड़े व्यक्ति के थैले से दो लाख रुपये किए चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अभी तक पुलिस को कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक के घर के सामने से उनकी कार चोरी करने वालों का सुराग नहीं मिला है कि ऐसी ही वारदात सोमवार को भी सामने आ गई। तीन महिला चोरों ने एसबीआई बैंक के अंदर से रिटायर्ड अधिकारी का थैला काटकर दो लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात के बाद महिलाएं मौके से फरार हो गई। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भगवतीपुर निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वह आईसी कॉलेज से अधीक्षक के पद से रिटायर्ड हैं। उनका कोर्ट के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। राजबीर गांव में मकान बनवा रहे हैं। ठेकेदारोें को भुगतान करने के लिए वह सोमवार को रुपये निकालने बैंक में आए थे। राजबीर ने बताया कि उन्होंने बैंक से दो लाख रुपये निकालकर अपने थैले में रख लिए। जब राजबीर पासबुक में एंट्री करवा रहे थे तो इसी बीच किसी ने थैला काटकर दो लाख रुपये चोरी कर लिए। कुछ देर बाद राजबीर को वारदात का पता चला।
सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा, तीन महिलाओं ने की चोरी
वारदात के बाद राजबीर ने बैंक के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेज खंगाली गई। फुटेज में सामने आया कि तीन महिलाएं राजबीर के आसपास खड़ी हैं। इसके बाद एक महिला ने थैले को ब्लेड से काटा और रुपये निकाल लिए। वारदात के तुरंत बाद महिलाएं बैंक से बाहर चली गईं। यह पूरा घटनाक्रम 11 बजकर 40 और 55 मिनट के बीच हुआ। 11 बजकर 30 मिनट पर राजबीर ने चैक के माध्यम से दो लाख रुपये की निकासी की थी। अब पुलिस महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज लेकर उनकी पहचान करेगी।