{"_id":"5987800e4f1c1bb73a8b4641","slug":"121502052366-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला सुप्रीम कोर्ट के वकील का मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खंगाला सुप्रीम कोर्ट के वकील का मकान
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने खंगाला सुप्रीम कोर्ट के वकील का मकान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चोरों ने विकास नगर में सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान काफी समय से बंद था। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी संजय शर्मा ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। वह दिल्ली हाईकोर्ट में भी प्रैक्टिस करते हैं और फिलहाल परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। विकास नगर वाले मकान में ताला लगा है। संजय ने बताया कि वह शनिवार को रोहतक आये थे। यहां देखा तो मकान का ताला टूटा है। चोरों ने मकान के अंदर से ब्रीफकेस, पांच हजार रुपये, तीन सिलेंडर और कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।