{"_id":"5c82d8aabdec2214374a677a","slug":"11552079018-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में साढ़े आठ बजे पहुंच गए थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में साढ़े आठ बजे पहुंच गए थे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजामाजरा का रामपाल हत्याकांड
रात में साढ़े 8 बजे ही रामपाल के घर पहुंच गए थे आरोपी
-प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी अहम जानकारी
-पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
-एक को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ताजा माजरा गांव में वीरवार देर रात हुई रामपाल की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। पुलिस की पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी रामपाल के घर के अंदर घुस गए थे। मकान के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शराब का सेवन भी आरोपियों ने घर पर ही बैठकर किया। नजदीकियों पर ही शक जताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
वीरवार रात ताजा माजरा गांव में गोलियों से भूनकर रामपाल की हत्या कर दी गई थी। घटना को बाइक सवार तीन युवकों ने अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर एएसपी मकसूद अहमद मौके पर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार आरोपी नजदीकी ही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले रामपाल के यहां पर बैठकर शराब पी, इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर बाद रामपाल के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सदर थाना प्रभारी सोहनपाल सिंह का कहना है कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।