फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुरमीत के जेल आने के बाद बदली कैदियों और बंदियों की बैरक

गुरमीत के जेल आने के बाद बदली कैदियों और बंदियों की बैरक

Sat, 02 Sep 2017 02:28 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत के जेल आने  के बाद बदली कैदियों और बंदियों की बैरक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। राम रहीम की वजह से जेल के अंदर कैदियों और बंदियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण 13 कैदियों ने जेल के अंदर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को पेशी पर आए एक बंदी ने इसका खुलासा किया। भूख हड़ताल पर बैठे सभी बंदियों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बंदियों का कहना है कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जाती वह भूख हड़ताल पर रहेंगे। एडवोकेट राजेश साहरण ने बताया कि गांव कारौर निवासी अनिल सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को अनिल पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। यहां पर उसने अपने वकील राजेश साहरण को बताया कि जिस दिन राम रहीम को जेल में लाया गया था तो जेल प्रशासन ने उनका बैरक खाली करवा दिया था। इसके बाद 13 बंदियों को दूसरे बैरक में बंद कर दिया था। इनमें अनिल भी शामिल था। आरोप है कि बैरक में बंदियों को ओढ़ने के लिए चादर और कंबल कुछ नहीं दिया गया है। कई बार इसकी मंाग भी की जा चुकी है। कई बार जेल प्रशासन के सामने मांग रखने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में बंदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जब इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed