{"_id":"5a7389e24f1c1ba5268b7c15","slug":"111517521378-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी कार सवारों ने एयरहोस्टेज की स्कूटी में मारी टक्कर , तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी कार सवारों ने एयरहोस्टेज की स्कूटी में मारी टक्कर , तोड़फोड़
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कार ने एयर होस्टेस की स्कूटी को मारी टक्कर, लोगों ने आरोपी को धुना, तोड़फोड़
- काफी देर तक चलता रहा हंगामा, गुस्साए लोगों ने एक युवक की खूब की पिटाई, पुलिस के हवाले किया
- पुलिस बोली - शिकायत मिली मगर दोनों पक्षों के बीच फैसले के प्रयास जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की डीएलएफ कॉलोनी में वीरवार को कार सवार युवकों ने एयर होस्टेस की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। यहीं नहीं उसके साथ गाली-गलौच की व जान से मारने की भी दी।
हंगामे के दौरान मौके पर लोग इकट्ठा होने शुरू हुए तो आरोपी कार में सवार होकर भागने लगे। लोगों ने चौक पर ही कार के शीशे तोड़कर एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की जमकर पिटाई भी की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली एयर होस्टेस ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि उसके पिता एक कॉलेज में गणित विभाग के प्रोफेसर हैं। वीरवार को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर शहर में ही अपनी नानी के पास जा रही थी। बताया कि बीच रास्ते में उसके पीछे कार सवार लग गये। जैसे ही वह सड़क से होते हुये स्कूटी को मोड़ने लगी तो कार सवारों ने पहले तो उसकी स्कूटी के आगे कार लगा दी। इसके बाद स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच भी की। हालांकि कार में एक युवती भी बताई गई। हंगामे के दौरान मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तथा फरार होने की कोशिश कर रही कार को चौक के पास रुकवा लिया। कार के शीशे नहीं खोलने पर गुस्साए लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ की। एक युवक की खूब पिटाई की गई। जबकि एक मौके से फरार हो गया। दोनों के नशे में होने का भी आरोप लगा। काफी देर तक मोहल्ले में हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
एयर होस्टेस की स्कूटी को टक्कर मारने की शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों के बीच फैसले के प्रयास चल रहे हैं। अभी मामला दर्ज नही किया गया है।
- नरेश कुमार, एसएचओ, थाना आर्य नगर रोहतक