{"_id":"59515a144f1c1b79678b4781","slug":"111498503700-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन से परेशान नमकीन सप्लायर ने ट्रेन के आगे कूद दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन से परेशान नमकीन सप्लायर ने ट्रेन के आगे कूद दी जान
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेनदेन से परेशान नमकीन सप्लायर ने ट्रेन के आगे कूद दी जान
महिला सहित पांच लोगों को ठहराया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास की घटना
रेलवे पुलिस ने पांचों लोगों पर किया आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद नमकीन सप्लायर ने जान दे दी। मृतक सप्लायर के घर से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पैसे के लेनदेन को लेकर पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एक महिला सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस को मैमो मिला था कि यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है। व्यक्ति का शव रेलवे लाइनों पर पड़ा है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि करीब 35-36 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे लाइनों के बीच क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। मृतक के पास एक मोबाइल मिला। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी निवासी सुमित के रूप में हुई। सुमित ट्विनसिटी में नमकीन की सप्लाई का काम करता था। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सोमवार शाम को परिजनों ने सुमित की शिनाख्त की। लेकिन, उस समय उन्हें भी उसके सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर परिजन भी देर रात अपने घर चले गए।
सुमित के कमरे से मिला सुसाइड नोट
मृतक सुमित के पिता कुलदीप शर्मा ने रेलवे पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया है। उनका दावा है कि यह सुसाइड नोट उनके बेटे के कमरे से मिला है। इसे उसने सुसाइड करने से पहले लिखा है। सुसाइड नोट में सुमित ने लिखा है कि विमल, राणा, गीता, विशाल व गुरदेव से उसका पैसे का लेनदेन था। उनके पास उसके कई चेक पड़े हैं। पैसे के लेनदेन के चलते वे उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताडना के चलते वह सुसाइड कर रहा है और उसकी मौत का जिम्मेदार ये पांचों हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए सुसाइड नोट के आधार पर एक महिला सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का पर्चा दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में यह तय नहीं है कि कितने पैसे मृतक को आरोपियों से लेने थे या फिर कितने उसे देने थे। यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। प्राथमिक जांच में कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करना पाया गया है।
- सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना जीआरपी।
परेशानी का कारण जान उसे दूर करने का करें प्रयास : भारती
मनोचिकित्सक डॉ. विक्रम भारती का कहना है कि किसी न किसी दबाव में मानसिक रूप से परेशान होकर लोग आत्महत्या जैसा कदम उठाते है। ऐसे लोगों को हमें ऐसे माहौल देने का प्रयास करना चाहिए, जिससे उसका मेहनत की तरफ ध्यान रहे और खुद को उसमें व्यस्त रखे। उसकी बातों को सुनें और नजरअंदाज न करें। यदि वह किसी कारण से परेशान है तो उसे जानने का प्रयास करे। उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल न करे। 80 प्रतिशत आत्महत्या के केस उन्हें नजरअंदाज करने से होते है। उनपर ध्यान रखें। हो सके तो उनके साथ ही रहें और माहौल ऐसा बनाए जिससे उसका ध्यान हट सके।
जून माह में हुए सुसाइड
- 24 जून की रात को जमीन के बंटवारे को लेकर हो रहे झगड़ों से परेशान किसान लासाबाद निवासी 63 वर्षीय निर्मल सिंह ने भूडकलां के नजदीक पेड़ पर फंदे पर लटक जान दी थी।
- 22 जून को कॉलेज से घर लौटते हुए बीए सेकेंड ईयर की छात्रा टोपरा कलां निवासी श्वेता उर्फ काजल (19) व अंबाला के थंबड गांव निवासी अन्नू (19) ने छोटी लाइन पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी।
- 11 जून की रात को दुसानी के नजदीक टे्रन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। बताया जा रहा था कि व्यक्ति ने सुसाइड किया।
- 01 जून की रात को रानीपुर निवासी प्रियंका (17) ने 12 कक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी थी।
- 02 जून को जठलाना निवासी ललित ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
- रादौरी निवासी कोमल ने 25 मई को दसवी कक्षा में तीसरी बार भी फेल होने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी।
फोटो : 22 व 24