{"_id":"5acd2cd74f1c1bdb3d8b471c","slug":"101523395799-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से पैसे निकलवाने आए आढ़ति को चकमा देकर उड़ाए 2.50 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से पैसे निकलवाने आए आढ़ति को चकमा देकर उड़ाए 2.50 लाख रुपये
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में ध्यान भटकाने को महिला ने काउंटर पर रखी पासबुक खिसकाई
नाबालिग ने पूर्व सरपंच के ढाई लाख रुपये उड़ाए
-महम के सर्व हरियाणा बैंक से रुपये निकालने आया था निंदाना का पूर्व सरपंच और आढ़ती बलराज
- पूरा वाकया सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड, दो नाबालिग और एक महिला संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
महम/रोहतक
दो नाबालिग आरोपियों ने मंगलवार सुबह महम के सर्व हरियाणा बैंक के काउंटर से निंदाना के पूर्व सरपंच और आढ़ती बलराज सिंह के ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। पूर्व सरपंच का ध्यान भटकाने के लिए पास में खड़ी संदिग्ध महिला ने काउंटर पर रखी पासबुक दूसरी साइड में खिसका दी। जब पीड़ित पासबुक लेने गया तो नाबालिग ने काउंटर पर रखे रुपये उठाए और साथी के साथ फरार हो गया। वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इसमें एक महिला और दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आ रहे है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निंदाना के पूर्व सरपंच एवं आढ़ती बलराज पुत्र फते सिंह ने बताया कि किसानों को गेहूं के पैसे देने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये घर से लेकर आया था, जबकि एक लाख रुपये बैंक से निकलवाए थे। बैंक से रुपये निकालने गए तो जेब मेें डाल लिए, जबकि घर से लाए रुपये और बैंक पासबुक काउंटर पर रख दी। इसी दौरान पास में खड़ी एक महिला ने पासबुक को कुछ दूर खिसका दिया। पासबुक लेेने के लिए दूसरी ओर गया तो पीछे खडे़ दो नाबालिग रुपये उठाकर फरार हो गए। आरोपियों को तलाशने के लिए आसपास पूछताछ की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज मेें एक महिला और दो बच्चे संदिग्ध हालात में नजर आ रहे हैं।
पहले भी दो बार रुपयों पर हाथ साफ कर चुके बच्चे
कस्बे में बच्चों द्वारा रुपये उड़ाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बच्चे कस्बे में दो घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपये उड़ा चुके हैं। पहली घटना कस्बे के कटली बाजार में गांव बलंभा निवासी रामफल पुत्र ज्वाला के साथ 26 फरवरी 2018 को हुई थी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज जांची गई तो उसमें दो बच्चे संदिग्ध हालात में नजर आ रहे थे। उसके बाद 22 मार्च को निंदाना निवासी मुकेश पुत्र बलजीत के साथ हुई थी। अभी तक दोनों घटनाओं को अंजाम देने वालों का सुराग नही मिल सका है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे और एक महिला संदिग्ध हालात में नजर आ रहे हैं। आढ़ती बलराज पुत्र फते सिंह के बयानों पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन
10 एमएचएम 1 सीसीटीवी में कैद फुटेज में संदिग्ध हालात में नजर आती महिला और बच्चे
10 एमएचएम 2 घटना की जांच करती पुलिस और बैंक अधिकारी।