फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हमें माफ कर दो, अब भविष्य में नहीं करेंगे चेन पुलिंग

हमें माफ कर दो, अब भविष्य में नहीं करेंगे चेन पुलिंग

Tue, 20 Mar 2018 02:51 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
हमें माफ कर दो, अब भविष्य में नहीं करेंगे चेन पुलिंग
हमें माफ कर दो अब भविष्य में नहीं करेंगे चेन पुलिंग
विज्ञापन

आरपीएफ ने ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
पांच शरारती तत्वों को चेन पुलिंग करते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सर हमें माफ कर दो अब भविष्य में चेन पुलिंग नहीं करेंगे। यह कहना था आरपीएफ द्वारा चेन पुलिंग करते पकड़े गये पांच शरारती युवकों का। आरपीएफ ने सोमवार को शरारती तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पांच को चेन पुलिंग करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आरपीएफ थाना एसएचओ एसपी सिंह ने बताया कि पिछले क ई दिन से शिकायत मिल रही थी कि कुछ शरारती तत्व रोहतक से दिल्ली व अन्य रूटों पर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में चेन पुलिंग करते हैं। शिकायतों के आधार पर सोमवार को ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। रोहतक से दिल्ली व गोहाना को जाने वाली ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले पांच को पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद छोड़ने के लिये शरारती तत्व गुहार लगाते रहे। मगर आरपीएफ ने छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसएचओ का कहना है कि प्रतिदिन अभियान जारी रहेगा। शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


---
ट्रेन लेट होने से यात्री परेशानी
सोमवार को भी दैनिक सुपरफास्ट, रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा देरी से रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा ने ट्रेनों के देरी से आने के मामले को लेकर रेल मंत्री को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed