{"_id":"598228364f1c1b9c508b4585","slug":"101501702198-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस और कार भिड़ी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस और कार भिड़ी, एक की मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
रेवाड़ी-नारनौल रोड पर कुंड के हनुमान मंदिर के पास बुधवार शाम निजी बस की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 10-12 लोगों को मामूली चोट आई हैं। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। कुुंड पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के यादव नगर निवासी रोहित (24) बुधवार शाम कार से नारनौल से रेवाड़ी आ रहा था। हनुमान मंदिर के पास मोड़ पर कार की सामने से आ रही बस से जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घायल रोहित को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 10-12 सवारियों को भी हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बस चालक-परिचालक मौके से भाग गए। सूचना पर कुंड पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए रोड भी जाम हो गया।