{"_id":"59515a304f1c1b72258b4573","slug":"101498503728-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी पर घर में घुसकर रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मचारी पर घर में घुसकर रेप का आरोप
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर निवासी एक महिला ने रेलवे कर्मचारी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि मूल रूप से जयपुर निवासी पुरुषोत्तम रेलवे कर्मचारी है। जान-पहचान होने के चलते उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि 24 जून को पुरुषोत्तम उसके घर आया और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। महिला थाना इंचार्ज सरोजबाला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।