फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cousin first drunk, then beaten to death

चचेरे भाई ने पहले शराब पिलाई, फिर पीटकर की हत्या

Sat, 14 Sep 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
cousin first drunk, then beaten to death
सिंहपुरा कलां गांव के युवक जसवंत सिंह की ड्रेन नंबर आठ के नजदीक शुक्रवार को दिनदहाड़े पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने चाचा मुकेश सहित अन्य के खिलाफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय मृतक जसवंत हत्यारोपी मुकेश का चचेरा भाई है। दो दिन पहले किसी बात को लेकर जसवंत का मुकेश के साथ विवाद हो गया था। जब परिजनों को विवाद के बारे में जानकारी हुई तो दोनों के बीच में सुलह करवा दी गई। बावजूद इसके मुकेश उससे रंजिश रखने लगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे मुकेश घर पर आया और जसवंत को बुलाकर ले गया। इस दौरान वे ड्रेन नंबर 8 पर पहुंचे और शराब पी। बताते हैं कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हो गया, तभी आरोपी मुकेश ने लाठी से जसवंत पर हमला कर दिया और फरार हो गया। इस बीच नहर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब जसवंत को घायल अवस्था में अचेत पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने जसवंत तुरंत पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक पर जा रहे भतीजों ने देखा मुकेश को लाठियों से पीटते हुए
वहीं, थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि जसवंत के दो भतीजे बाइक से जा रहे थे। उन्होंने देखा कि मुकेश लाठी-डंडों से हमला कर रहा है। जब तक वह भागकर मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुका था। उन्होंने गंभीर रूप से घायल जसवंत को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed