फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Country's security is paramount, raising questions on Agneepath scheme is wrong: DP Vats

देश की सुरक्षा सर्वोपरि, अग्निपथ योजना पर सवाल उठाना गलत : डीपी वत्स

Mon, 05 Feb 2024 03:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Country's security is paramount, raising questions on Agneepath scheme is wrong: DP Vats
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स। स्रोत: भाजपा
रोहतक। राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स का कहना है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है। साथ ही अग्निवीर समय की मांग है। किसी भी अग्निवीर को चार साल बाद लौटने पर बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा। संसद में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा अग्निपथ योजना पर सवाल उठाना गलत है, इससे सेना के मनोबल पर असर पड़ता है। वह रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह चुके हैं कि प्रदेश में कोई भी अग्निवीर बेरोजगार नहीं रहेगा। चाहे पुलिस में भर्ती करना पड़े।
विज्ञापन

तीसरी बार देश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर वत्स ने कहा कि राम कण-कण में व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा अपने दम पर 2014 में सत्ता में आई और दमदार फैसले लिए। इसलिए 2019 में दोबारा मोदी प्रधानमंत्री बने। 2019 से 2024 के बीच सरकार ने और भी बढ़े फैसले लिए हैं। 2014 में देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 723 थी जो 2023 में बढ़कर 1113 तक पहुंच गई है। पिछले 9 वर्षों में 5,298 नये कॉलेज बनाए गए हैं। भारत माला परियोजना के तहत 63.73 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क बनाया गया है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया है। इससे मातृ मृत्यु दर अनुपात में गिरावट देखी गई है। केंद्र सरकार ने डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित किया, जिसके चलते यूपीआई लेनदेन की संख्या आसमान छू रही है, जिसके कारण संसार भर में डिजिटल लेनदेन करने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने व्यापक व्यवस्था परिवर्तन किया है। पहले जहां भाई-भतीजावाद का बोलबाला था, अब गरीबों को भी उनका हक मिल रहा है।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह- प्रमुख शमशेर सिंह खरक, भाजपा अनुचित मोर्चा के प्रदेश सचिव अजय खुंडिया, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, एडवोकेट वजीर खोखर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed