फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Councilors met with Minister Gangwa regarding drainage, and received assurances of action.

Rohtak News: जल निकासी को लेकर मंत्री गंगवा से मिले पार्षद, कार्रवाई का आश्वासन

Thu, 23 Oct 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Councilors met with Minister Gangwa regarding drainage, and received assurances of action.
32...मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात करते कलानौर नपा पार्षद व अन्य। स्रोत : पार्षद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलानौर। जलभराव की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए नपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की। यहां उनसे जल निकासी की समस्या के समाधान की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की गलियों व सड़कों, गलियों व तालाब में जलभराव की समस्या से लोगों को हो रहीं परेशानियों से अवगत कराया।


मंत्री ने पार्षदों की बात सुनी व आश्वासन दिया कि जल्द ही निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। नालों की सफाई व मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया। पार्षद मनप्रीत सिंह जुनेजा ने बताया कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। मंत्री से हुई मुलाकात सकारात्मक रही। जल्द ही क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात मिलने की आस है। इस मौके पर पार्षद राजकुमार, मनप्रीत सिंह,अमित, सत्यवान, अमित कुमार, लक्ष्मी नारायण, चिटकू गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed