फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   couch transferd, sportsmen on agitation

कोच सर गए तो ओलंपिक तैयारियों को लगेगा झटका

Sat, 24 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 24 Oct 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
सर छोटूराम स्टेडियम के कुश्ती कोच का तबादला पानीपत होने पर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान विरोध में उतर आए हैं। ट्रांसफर की सूचना मिलते ही पहलवान स्टेडियम में धरने पर बैठ गए। खिलाड़ियों ने कोच का तबादला रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोच का तबादला को गया तो आने वाले नेशनल गेम्स के अलावा ओलंपिक क्वालीफाई में उनकी तैयारियों को झटका लगेगा। ओलंपिक तक कोच का तबादला रोकना जरूरी है।

ध्यान रहे कि खेल विभाग की ओर से प्रदेश में बड़े स्तर पर कोचों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में सर छोटूराम स्टेडियम के कुश्ती कोच मनदीप का तबादला पानीपत कर दिया गया। शुक्रवार सुबह स्टेडियम में पहुंचे पहलवानों को ट्रांसफर का पता लगा तो वे इसके विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कुश्ती कोच मनदीप कई साल से यहां तैनात हैं और नई-नई तकनीक सिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन में ही महिला और पुरुष पहलवानों ने कॉमनवेल्थ के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में कई मेडल जीते हैं। छोटूराम स्टेडियम में लगभग 100 पहलवान प्रैक्टिस करते हैं, जिनमें 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। पहलवानों का कहना था कि नेशनल गेम्स आने वाले हैं तो ओलंपिक क्वालीफाई की स्पर्धा भी शुरू होने वाली है। अगर इस समय कोच गए तो पहलवानों को बड़ी परेशानी हो सकती है।

कुश्ती कोच यहां काफी समय से तैनात हैं। उनके कारण ही यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान निकल रहे हैं। कॉमनवेल्थ में कई पदक कोच की नई टेकिभनक के कारण ही मिले हैं। उनका यहां से तबादला किया जाना खिलाड़ियों की प्रतिभा को दबाना होगा।
- सुमन कुंडू, अंतरराष्ट्रीय पहलवान।

अन्य जिलों के मुकाबले यहां काफी अच्छी सुविधाएं पहलवानों को मिलती हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण यहां के कोच हैं। उनका तबादला नहीं होना चाहिए।
- साक्षी मलिक, अंतरराष्ट्रीय पहलवान।

मैं जिन परिस्थितियों में कुश्ती का खेल खेलती हूं, वह सभी के सामने हैं। मुझे अगर कोई अच्छा कोच नहीं मिलता तो मैं कुश्ती में इतना आगे नहीं बढ़ पाती। अब नेशनल गेम्स होने वाले हैं तो ओलंपिक क्वालीफाई भी शुरू होने हैं और इस समय कोच का तबादला होना ठीक नहीं है।
- नीतू, अंतरराष्ट्रीय पहलवान।

सर छोटूराम स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले सभी पहलवान चाहते हैं कि यहां इस समय मौजूद कुश्ती कोच ही रहें। क्योंकि उनसे बेहतर कोच नहीं मिल सकता है।
- रीना, अंतरराष्ट्रीय पहलवान।

जल्द ही ओलंपिक क्वालीफाईंग के मुकाबले शुरू होंगे। ऐसे में कोच का तबादला होने से नए कोच के साथ पहलवानों का सामंजस्य नहीं बन सकता। इस कारण कोच का तबादला नहीं होना चाहिए।
- दीपक, अंतरराष्ट्रीय पहलवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed