फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation will increase DC rate from March 2021, employees are demanding since 2019

निगम मार्च 2021 से देगा बढ़ा डीसी रेट, कर्मचारी मांग रहे 2019 से

Tue, 09 Mar 2021 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation will increase DC rate from March 2021, employees are demanding since 2019
नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित करते प्रधान संजय बिडलान । संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम में डीसी रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों व निगम प्रशासन के बीच बढ़े डीसी रेट को लेकर ठन गई है। नगर निगम आयुक्त ने 1 मार्च 2021 से बढ़ा डीसी रेट देने के ऑर्डर जारी किए हैं, जबकि कर्मचारी 1 मार्च 2019 से बढ़ा डीसी रेट देने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने मेयर मनमोहन गोयल को मांग पत्र सौंपा। जबकि निगम आयुक्त का कहना है कि कोरोना के चलते निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। जो संभव हो सकता है, उसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में 1200 के करीब कर्मचारी हैं। इसमें 350 कर्मचारी पक्के, जबकि 700 के करीब डीसी रेट पर कार्यरत हैं। बाकी निजी एजेंसी ने मैन पावर उपलब्ध करवा रखी है। नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि फरीदाबाद व गुरुग्राम में 1 मार्च 2019 से ही डीसी रेट दिया जा रहा है। इससे वहां के निगमों के डाटा इंट्री ऑपरेटर से लेकर फायर कर्मी तक का वेतन प्रति माह 2 से ढाई हजार रुपये ज्यादा मिल रहा है। रोहतक नगर निगम ने अब 1 मार्च 2021 से बढ़ा डीसी रेट देने का निर्णय लिया है, इसके लिए निगम आयुक्त के हस्ताक्षर के बाद फाइल अकाउंट ब्रांच में पहुंच चुकी है। एक तरह दो साल में एक कर्मचारी को 40 से 50 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों के साथ इस तरह का अन्याय नहीं किया जाना चाहिए। मामले को लेकर नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि अनुशासन के साथ कर्मचारी अपनी मांग निगम प्रशासन के सामने रख रहे हैं। निगम आयुक्त की गैर मौजूदगी में मेयर मनमोहन गोयल को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में सभी कर्मचारियों को 1 मार्च 2019 से बढ़ा डीसी रेट देने की मांग की। मेयर ने कहा कि वे कर्मचारियों की मांगों से निगम आयुक्त को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने सफाई कर्मचारी, फायर कर्मी, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सहायक सफाई निरीक्षक, ड्राइवर, फायर ब्रिगेड ड्राइवर व हेल्पर को 1 मार्च 2021 से बढ़ा डीसी रेट देने का निर्णय लिया गया है। सुपरिंटेंडेंट व बेलदार को अब भी बढ़ा डीसी रेट नहीं दिया जा रहा। इस तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी कर्मचारियों को 1 मार्च 2019 से बढ़ा डीसी रेट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय बिड़लान, प्रधान, नगर निगम कर्मचारी संघ
नगर निगम के अंदर सुपरिंटेंडेंट व बेलदार का पद बचा ही नहीं है। दूसरा, निगम की कोरोना के चलते वित्तीय हालत कमजोर है। इस कारण 1 मार्च 2021 से निगम के कर्मचारियों को बढ़ा डीसी रेट मिलेगा।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed