फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation started preparations for cleanliness survey-2023

निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के लिए शुरू की तैयारी

Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation started preparations for cleanliness survey-2023
रोहतक। शहरी विकास मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स) ने 24 मई से देश में स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 शुरू कर दिया है। जल्द ही मंत्रालय स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का परिणाम घोषित करने जा रहा है। उम्मीद है रोहतक का देश और प्रदेश में बेहतर स्थान होगा। वहीं, निगम प्रशासन ने सर्वेक्षण-2023 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शहरी विकास मंत्रालय देश के हर राज्य व जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण कराता है। इसका परिणाम देश और राज्य के हिसाब से घोषित किया जाता है। मंत्रालय ने 24 मई को स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 को शुरू करने की घोषणा कर दी है। 23 मई तक स्वच्छता को लेकर किए गए कार्यों आदि को सर्वेक्षण-2022 में शामिल किया जाएगा। हालांकि कुछ दिन पहले स्वच्छता सर्वेक्षण की हकीकत देखने के लिए टीम आई थी, जिसने कई इलाकों का दौरा करके हकीकत देखी थी। अब निगम प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द सर्वेक्षण-2022 का परिणाम घोषित किया जाएगा जिसमें रोहतक का बेहतर प्रदर्शन होगा। वजह, स्पष्ट है कि रोहतक की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। सर्वेक्षण-2021 में रोहतक को देश में 49वीं और राज्य में दूसरी रैंकिंग रही।
विज्ञापन

निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। शहर की दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देने वाली पेंटिंग कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed