फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation commissioner took information about house tax

Rohtak News: निगम आयुक्त ने गृह कर की ली जानकारी

Sat, 26 Jul 2025 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner took information about house tax
फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर नगरपालिका कार्यालय में एक शिकायतकर्ता की समस्या सुन अधिकारियों को समा - फोटो : संवाद
गन्नौर। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनके कामों की जानकारी ली।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने गृह कर, विकास शुल्क, प्रॉपर्टी आईडी के बारे में जानकारी ली। नपा सचिव प्रदीप खर्ब से सभी टेंडरों व चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
निगम आयुक्त ने गढ़ी केसरी में नागरिक सुविधा केंद्र के पास बनाए जाने वाले आधुनिक शौचालयों के चयनित जगह का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पालिका अभियंता जयदेव शर्मा, जेई अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक पोषण मलिक व नपा पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में गन्नौर की रैंकिंग सुधरी है और यह रैंकिंग आगे और बेहतर होनी चाहिए जिससे नगरपालिका को स्टेट अवार्ड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सड़क की पैमाइश कर उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 9 मीटर से अधिक चौड़े रोड पर मशीनों की माध्यम से सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed